• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सफलता की कहानी

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

हर महीने मिल रही राशि से सुकृता बाई केवट और संतोषी यादव को मिल रहा आर्थिक सहारा

  सक्ती, 23 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम बन रही हैं। खासकर ग्रामीण अंचलों में यह योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सुरक्षा का मजबूत आधार बनती जा रही है।
 इस योजना के तहत सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द की श्रीमती सुकृता बाई केवट और श्रीमती संतोषी यादव लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हैं। श्रीमती सुकृता बाई केवट बताती हैं कि अब उन्हें घर के छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हर महीने मिलने वाली राशि से वे राशन और जरूरी सामान आसानी से खरीद पा रही हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का एहसास हुआ है। वहीं, श्रीमती संतोषी यादव का कहना है कि इस योजना से उनके जीवन में आर्थिक सहारा मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार में अपनी भागीदारी भी निभा रही हैं। श्रीमती सुकृता बाई केवट और श्रीमती संतोषी यादव ने बताया कि हर महीने मिल रही सहायता राशि से उनको आर्थिक सहारा मिल रहा है, जिससे वे अपने दैनिक खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का आधार बन गई ह

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-14 at 2.59.10 PM
    सफलता की कहानी
  • 7e35f9a5-8b30-488b-ac6d-7655aa3fc8ee
    पैसा मांग कारोइया आरोपी महिला ल उतारिस मौत के घाट…
  • WhatsApp Image 2026-07-12 at 3.45.53 PM
    बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in