• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर के सख्त निर्देशन म अवैध रेत उत्खनन आऊ परिवहन म कार्रवाई, हाईवा आऊ जेसीबी जब्त*

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति

 सक्ती, 22 अप्रैल 2026 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशनुसार खनिज अधिकारी श्री के. के. बंजारे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, राजस्व विभाग, खनिज विभाग उड़नदस्ता एवं पुलिस विभाग के द्वारा ग्राम मरघट्टी में मौका निरीक्षण कर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही किया गया।
  खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मरघट्टी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से भारी वाहन हाईवा से रेत ढुलाई, ठेकेदार के द्वारा स्वीकृत रेत घाट के पास बड़े वाहनों जैसे चेनमाउंटेन, हाईवा के माध्यम से रेत निकालने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में किये जाने पर मौके पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 11 हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीएच 7963, सीजी 11 बीएच 1621, सीजी 28 क्यू 9988, सीजी 04 क्यूजे 9758, सीजी11 बीयू 0722, सीजी बीयू 0722, सीजी 11 बीएल 3309, सीजी11 बीबी 9995, सीजी 12 बीजी 1560, सीजी11 बीएफ 6516, सीजी04 पीक्यू 2252, सीजी04 पीक्यू 7299 एवं रेत के अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने पर 01 नग चेनमाउंटेन जेसीबी 205 एक्सीवेटर को जप्त कर संबंधित थाना हसौद में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान उक्त जप्तशुदा वाहनों के संबंध में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई किया जावेगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सख्त निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सतत निगरानी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 10.02.29 AM (1)
    सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और…
  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.59.24 PM
    जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in