• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

सक्ती : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना चंद्रपुर पुलिस ने रेत के अवैध धंधे में संलिप्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की है।

कार्यवाही का विवरण:
पुलिस अधीक्षक के निर्देशनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चंद्रपुर जितेन्द्र कोसले एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम कलमा स्थित महानदी तट पर दबिश दी गई।

घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर महानदी की रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 04 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो उनके द्वारा पेश नहीं किए जा सके।

जप्त किए गए वाहनों का विवरण:

जेसीबी वाहन: नंबर OD 17 AB 2434
ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 9964
ट्रैक्टर: नंबर CG 11 BD 3353
ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BG 8337
ट्रैक्टर: नंबर CG 13 BD 2253

अग्रिम कार्यवाही:
उक्त सभी 05 वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को इस अवैध उत्खनन की सूचना देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भा.पु. से.) ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.59.24 PM
    जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 8.41.06 AM
    कलेक्टर के सख्त निर्देशन म अवैध रेत उत्खनन आऊ परिवहन…
  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.18.36 PM
    जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-08 at 4.44.24 PM
    जिला प्रशासन एवं थाना चम्पा पुलिस की संयुक्त टीम ने…
  • IMG-20260530-WA0288-780x470
    अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई 100 ट्रैक्टर रेत वापस…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in