• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन

  • अवैध रेती उत्खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए “ILLEGAL MINING TASK FORCE” (IMTF) गठित
  • पहले ही दिन राजस्व/खनिज एवं पुलिस की संयुक्त रेड कार्यवाही, जिसमें केवा घाट एवं शिवरीनारण क्षेत्र में दबिश
  • 4 हाइवा वाहन एवं 03 ट्रैक्टर अवैध रेती परिवहन करने पाए जाने पर वाहनों को जप्त किया गया
  • अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की सुओ मोटो कार्यवाही होगी एवं रेत चोरी का FIR कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी
  • ड्रोन के माध्यम से जिले के नदी, रेत घाटों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस विशेष टास्क फोर्स के पर्यवेक्षण अधिकारी श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाएगा। अवैध रूप से रेत उत्खनन , भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व, खनिज पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपील

जांजगीर चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर का मोबाइल नंबर 94791-93199 में सूचित कर सकते हैं। ताकि टीम द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 3.22.31 PM
    पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित “Illegal Mining Task…
  • Untitled-1 copy
    नवापारा में अवैध रेत को पुनः नदी में डलवाया गया,…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 8.41.06 AM
    कलेक्टर के सख्त निर्देशन म अवैध रेत उत्खनन आऊ परिवहन…
  • WhatsApp Image 2026-04-08 at 4.44.24 PM
    जिला प्रशासन एवं थाना चम्पा पुलिस की संयुक्त टीम ने…
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • IMG-20260530-WA0288-780x470
    अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई 100 ट्रैक्टर रेत वापस…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in