• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

आज जनदर्शन में कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलकर्री निवासी श्री भूपेंद्र कुमार साहू व श्री योगेंद्र कुमार साहू ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलकर्री निवासी श्री वेद प्रकाश साहू ने खसरा का ऑनलाइन दुरुस्तीकरण करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्री बलीराम गोड़ ने आवास आईडी पंजीयन जियोटैग होने के बावजूद सूची में नाम नहीं होने के संबंध में, तहसील भोथिया निवासी श्री हीरा राम चंद्रा ने अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ीकला निवासी श्रीमती सोनाबाई ने निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर हड़पने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी श्रीमती समारीन बाई ने मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतगर्त ग्राम नवापारा कला निवासी श्रीमती फूलकुमारी पटेल ने निजी जमीन पर से कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम छितापंडरिया के विभिन्न ग्रामवासीयों ने ग्राम पंचायत छितापंडरिया से अर्जित ग्राम तलवा को अलग करने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम लवसरा निवासी श्री पुनीराम साहू ने खसरा में शामिल रकबा में त्रुटि सुधार करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर (भाठापारा) के विभिन्न ग्रामवासियों द्वारा मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, तहसील अड़भार निवासी श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी श्री छोटेलाल गबेल व श्री गोरेलाल गबेल ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्रीमती अनुसूइया बाई यादव ने आवास राशि दिलाने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सुखदा निवासी श्री दुर्गेश्वर प्रसाद ने किसान सम्मान निधि राशि नहीं मिलने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी श्रीमती गनेशी बाई पटेल ने पीएम आवास में नाम दर्ज करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम झर्रा निवासी श्रीमती शुकवारा बाई ने पीएम आवास योजना ग्रामीण की राशि को बैंक से दिलाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी श्रीमती प्रियंका लहरे व श्रीमती सावित्री बाई लहरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम परसा निवासी श्री गणेश राम बरेठ ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • 2e884ad7-d175-4f57-a4dc-922f5c46637c
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 9e45c9d8-c056-48e1-8268-0d353676db44
    कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन आमजन के समस्या, बेलादुला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in