• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण

राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

बेलादुला/इन दिनों राखड़ से भरे बड़े बड़े हैवी वाहन के लगातार सड़क पर आवागमन से लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है तहसील जैजैपुर के ग्राम कैथा के ग्रामीणों ने दिनांक 06-02-2023 को नायब तहसीलदार हसौद उप तहसील को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उप तहसीलदार हसौद को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि हमारे ग्राम पंचायत कैथा के हाई स्कूल मार्ग जो कि उप मार्ग है इस मार्ग पर बड़े बड़े हैवी राखड़ से भरे वाहन के आवागमन से सड़क जर्जर हो चुका है इस वाहनों पर रोक लगाने एवं सड़क को पुनः निर्माण करवाने के लिए आवेदन दिया गया ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों और राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वाहन के आवागमन के समय हल्की हवा चलने पर ही फ्लाई ऐश उड़ने लगती हैं जो कि सफर कर रहे राहगीरों ग्रामीणों के आंख में पड़ते ही आंसु आने लगता है ग्रामीणों ने कहा हमारा क्षेत्र प्राकृतिक क्षेत्र है लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है जैसे औद्योगिक क्षेत्र हो इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है जिसमें भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है सड़क के किनारे बसे लोगों को काफी दिक्कत हो रहा है इस मार्ग पर प्राथमिक मिडिल और हाई तीन अलग- अलग स्कूल स्थित है ,ईवारमेन्ट प्रोटेक्शन एजेंसी ( इ पी ए) के अनुसार राखड़ में से अधिकांश तत्व हैवी मेटल मतलब भारी धातु होता है जिसकी जद में निरंतर आने पर किसी भी व्यक्ति को गंभीर बिमारी रोग होने कि पुर्ण संभावना बनी रहती है


लगभग एक वर्ष पुर्व भी ग्राम पंचायत कैथा के समीप स्थित ग्राम पंचायत गुडरुकला में RKM पावर प्लांट उच्च पिण्डा के अवैध राखड़ फ्लाई ऐश से भरे लोड भारी वाहनों में द्वारा उप मार्ग हाईस्कूल गुडरूकला रोड में बार बार आवागमन से मार्ग पुरी तरह से जर्जर हो गई और जिसके चलते ग्रामीणों लोगों और समीप में स्थित हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी होने लगी थी और राखड़ से आस पास के ग्रामीणों छात्र छात्राओं राहगीरों का स्वास्थ्य खराब होने लगा था थोड़ी सी हवा के सम्पर्क में आने से राखड़ सोननदी के जल को प्रभावित कर रहा था सोननदी जीवन दायिनी पेय जल नदी है

जिसके कारण क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा था प्रभावित भोले भाले गुडरूकला और कैथा के आमजनों ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना संगठन को अवगत कराया गया था और ग्राम पंचायत गुडरुकला और कैथा के ग्रामीणों के आवाहन पर छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना के सेनानी और पदाधिकारी भी उपस्थित हुए थे इस संबंध मे सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए ग्राम कैथा से गुडरुकला तक इस अवैध राखड़ डम्प पर रोक लगाने एवं जर्जर हुए रोड़ को पुनः निर्माण करवाया जाए नारे लगाते हुए पद यात्रा किया गया था और मौके स्थल पर उपस्थित नायब तहसीलदार हसौद एसडीओपी डभरा ,थाना प्रभारी हसौद कि उपस्थिति में नायब तहसीलदार हसौद को ज्ञापन सौंपा गया और मौके पर मामले कि जांच करते हुए गुडरूकला ग्राम पंचायत के सोननदी के किनारे अवैध राखड़ भारी मात्रा मे डम्प करना पाया गया था और सोननदी प्रभावित होना पाया गया था

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-10-07-at-07.25.02
    झालरौंदा से दरर्राभांठा तक मार्ग बदहाल, नायब…
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.54.41
    ऐसा गांव जहां आजादी के बाद आज भी नहीं बनी सड़क,…
  • Untitled-1
    9 महीने की बच्ची को गोद में लेकर उफनती नदी का सफर,…
  • WhatsApp-Image-2026-09-21-at-08.50.53
    सड़क बनी मौत का रास्ता, गड्ढों में तब्दील सड़क पर सफर मजबूरी
  • WhatsApp-Image-2023-08-23-at-6.00.37-PM-1
    कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं
  • कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं
    कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

Primary Sidebar

Latest News

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

‘मां का जाना अपूरणीय क्षति…’: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि

अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गरीब के घर में घुसा, मिट्टी का मकान ढहा; कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in