• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

सड़क की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच , कलेक्टर ने अधिकारियों को डब्लू.बी.एम. सड़क स्वीकृत करने के दिये निर्देश।

जनदर्शन में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए

      सक्ती, 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए है।
      जनदर्शन में जैजैपुर जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच, पंच सहित समस्त ग्रामवासीयों ने आमाकोनी से कुटराबोड़ तक सड़क मरम्मत करवाने एवं डब्लू.बी.एम. सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में आज जनदर्शन पहुंचे हुए थे। वही ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत आमाकोनी से कुटराबोड़ तक सडक काफी जर्जर है इस रास्ते में धान खरीदी केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, आश्रम, प्रायमरी स्कूल, मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल संचालित है। इस रास्ते से आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग आवागमन करते है और बरसात में किचड़ युक्त इस रास्ते पर चलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर आज समस्त ग्रामवासी जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे थे। सरपंच ने वैकल्पिक व्यवस्था कराते हुए इस मार्ग के सड़क की मरम्मत कराते हुए इस मार्ग को डब्लू.बी.एम. सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने निवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल आमाकोनी से कुटराबोर तक स्लेक्स चुड़ा डलवाने निर्देश दिए है। वही सम्बंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से तत्काल आमाकोनी से कुटराबोर तक डब्लू.बी.एम सड़क निर्माण स्वीकृत करने निर्देश दिये।


     इसी प्रकार जनदर्शन में मालखरौदा तहसील के ग्राम पिरदा निवासी भागीरथी जायसवाल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नही आने के संबन्ध में आवेदन लेकर पहुंचे, हसौद तहसील के ग्राम गुंजियाबोड़ निवासी सुलोचना कुमारी ने दिव्यांग पेंशन दिलाने के सम्बंध में, अडभार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तौलीपाली निवासी मोहन लाल सतनामी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग हेतु ट्राई साइकल दिलाने के संबन्ध में, मालखरौदा तहसील के ग्राम सोनादुला निवासी बिसाहू राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवास दिलाने के संबंध में, अड़भार तहसील के ग्राम नवरंगपुर निवासी प्रीतराम पटेल ने धान का बोनस पहला एवं दूसरा किस्त नही मिलने के संबंध मे, जैजैपुर तहसील के नंदेली निवासी अवध बिहारी ने नक्शा बटवारा किए जाने सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जा रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-08-23-at-6.00.37-PM-1
    कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • कलेक्टर को जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने के लिए दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण
    कलेक्टर को जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

10 और 20 रुपये के नोटों की बदलेगी शक्ल, RBI लाएगा प्लास्टिक करेंसी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

म्हारो दीपावली त्योंहार आयो संग मिट्टी को दियों हर घर लाय्यो जी चांपा मारवाड़ अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

दृष्टिबाधित बच्चों को सफल जीवन के सपने दिखाना अभिभावकों का प्रथम दायित्व:

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in