• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये प्राणघातक हमलावर को लिया तत्काल हिरासत में

  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गंड़ाशा , धारदार नुकीला बिन्हा, ट्रेक्टर के लोहे की नांगर पट्टी को किया बरामद
  • आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में धारा 296,115(2), 351(3), 109(1),331(6) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • गिरफ्तार आरोपी शांति लाल कटकवार निवासी सिलादेही थाना बिर्रा मामले का विवरण
    बीते रात्रि 03ः00 बजे आरोपी शांति लाल कटकवार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सिलादेही द्वारा ग्राम गतवा निवासी संतोष साहू के पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान से होते हुये संतोष साहू के घर का छत में लगा दरवाजा मे लगा ताला को आरी- ब्लेड से काटकर घर के भीतर प्रवेश किया जो अपने साथ हत्या जैसे जघन्य घटना कारित करने के लिये सुनियोजित हथियार कुल्हाड़ी, गंड़ाशा , धारदार नुकीला बिन्हा, ट्रेक्टर के लोहे की नांगर पट्टी लेकर गया एवं परिजनों पर अनावश्यक दबाव बना रहा था कि मना किये जाने पर बदले की भावना से संतोष साहू एवं ओमप्रकाश साहू के हत्या करने के आशय से प्राण घातक हमला लगातार किया हमले से आहतो के शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोट आयी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में तत्काल बिर्रा पुलिस स्टॉफ घटना स्थल रवाना होकर आरोपी शांति लाल कटकवार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सिलादेही को अभिरक्षा में लिया गया साथ ही आरोपी के प्राण घातक वार से गंभीर रूप से घायल संतोष साहू एवं ओमप्रकाश साहू के उचित ईलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनीडीह ले जाकर उपचार कराया गया घायलो की स्थिति को देखते हुये चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रिफर किया गया कि प्रकरण की गंभीरता का आकलन करते हुये विवेचना क्रम के समस्त साक्ष्यो का संकलन एवं घटना के समस्त पहलू व घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण क्राईम यूनिट प्रभारी जांजगीर द्वारा बिर्रा पुलिस के साथ मौके पर जाकर किया गया जो आरोपी शांतिलाल कटकवार के निशान देही पर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गंड़ाशा, धारदार नुकीला बिन्हा, ट्रेक्टर के लोहे की नांगर पट्टी को आरोपी के कब्जे से किया गया बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में फॉरेंसिक क्राईम यूनिट टीम प्रभारी जांजगीर सुश्री सृष्टि राय एवं थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, स0उ0नि0 नरेन्द्र शुक्ला, सउनि टी.आर. जांगड़े, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक रघुवीर यादव, दीपक तिवारी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, रामसाय साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2025-08-12 at 19.36.08_f3071b4e
    छोटा हाथी वाहन अऊ लोहा के नांगर चोरी कारोइया आदतन…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-06-02 at 7.56.34 PM
    निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in