• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद के बाद पीट पीट कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

  • चौकी पंतोरा/थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
  • मृतक जोत राम कश्यप उम्र 74 साल ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा

जिले के ग्राम गतवा, चौकी पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले विवरण दिनांक 25 सितंबर 2026 को चौकी पंतोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गतवा में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली- गलौच एवं मारपीट हुई। राहुल द्वारा अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी देने पर रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास आरोपी शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप रास्ते में मिले। तीनों मोटरसाइकिल से उतरकर बात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी शिव कश्यप ने डंडे से तथा नारायण कश्यप एवं संजय कश्यप ने हाथ-मुक्का एवं पैर से रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप के साथ मारपीट की। वहीं आरोपी सविता कश्यप द्वारा राहुल कश्यप को पकड़कर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान जोत राम कश्यप को जमीन पर पटककर सिर एवं छाती में गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चारों आरोपियों शिव कश्यप (पूर्व सरपंच), नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के पश्चात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिव कुमार कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा
  2. संजय कश्यप पिता महेश राम कश्यप साकिन गतवा
  3. नारायण कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा
  4. सविता कश्यप पति शिव कुमार कश्यप साकिन गतवा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरीक्षक के. के. साहू चौकी प्रभारी पंतोरा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक दिलीप माथुर, युवराज सिंह, रामगोपाल, अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2025-07-18 at 16.31.32_abf10e4c
    थाना सारागांव अऊ सायबर टीम के सक्रियता ले थाना…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • bbc36248-78bc-46eb-a39e-03c8b4b09738
    डंडा से पीट पीट कर हत्या करने वाली महिला आरोपी को…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in