• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छोटा हाथी वाहन अऊ लोहा के नांगर चोरी कारोइया आदतन अपराधी यश ठरवानी, अशोक देवांगन अऊ मनोज देवांगन गिरिफ़तार

आरोपीगण से चोरी किये गये छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10सी/7592 तथा लोहे का नांगर जप्त
—–00—–
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवम वर्मा पिता नंदलाल वर्मा निवासी रानीसागर पारा सक्ती का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट

दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.2025 के शाम करीबन 07.00 बजे अपने छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10सी/7592 को पीला महल के सामने रोड किनारे लॉक कर खडी किया था उसके बाद अपने घर सोने के लिए चला गया। कि दिनांक 11.08.2025 के सुबह उठकर देखा तो उक्त वाहन नहीं था। जिसका काफी पता तलाश करने पर कोई पता नही चला। कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। सम्पत्ति अपराधों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में चोरी गई उक्त वाहन तथा अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर संदेही यश थरवानी, अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ तथा मनोज देवांगन सभी निवासी सक्ती से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग करीबन एक सप्ताह पूर्व मालखरौदा की ओर जाते समय सकर्रा गांव मे रोड किनारे ट्रेक्टर से जोतने वाला लोहे का नांगर रखा हुआ देखे थे जिसे चोरी कर बेचने का योजना बनाये थे जिसके लिए हम लोगो को चार चक्का वाहन की आवश्यक्ता थी। कि दिनांक 11.08.2025 को रात्रि में रानीसागर पारा सक्ती के शिवम वर्मा के छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 7592 जो रोड किनारे में खडा था जिसे तीनो मिलकर चोरी किये इसके बाद ग्राम सकर्रा में रोड किनारे रखा लोहे के नांगर को चोरी कर छोटा हाथी के डाला मे लोड करके वहां से सक्ती आ गये और पकड़े जाने के डर से बुधवारी बजार के पानी टंकी के पीछे दिवाल की आड़ में छोटा हाथी वाहन एवं लोहे के नांगर को छुपा दिये। प्रकरण मेंआरेापीगण के बताये अनुसार बुधवारी बजार सक्ती के पानी टंकी के पीछे छिपाकर रखे हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 7592 तथा उसके डाला में लोड लोहे का नागर को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी यश ठरवानी द्वारा पूर्व में भी लूट सहित हत्या, उद्यपन, मारपीट तथा अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब संग्रहित एवं अशोक देवांगन द्वारा नकबजनी, मारपीट जैसे अपराधों में पूर्व में भी संलिप्त रहना बताये है। प्रकरण में आरोपीगण का उपरोक्त कृत्य धारा 303(2), 61(2), 112(2), 3(5) बीएनएस घटित करना पाये जाने से आरोपीगण 01. यश थरवानी पिता स्व. मनोहर थरवानी उम्र 23 वर्ष 02. अशोक देवांगन उर्फ पाकुदाउ पिता गणेशराम देवंागन उम्र 26 वर्ष 03. मनोज देवांगन पिता स्व. ताराचंद देवांगन उम्र 28 वर्ष तीनो साकिन सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती (छ0ग0) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), निरीक्षक अमित सिंह (प्रभारी सायबर सेल सक्ती) के नेतृत्व में प्र.आर. उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आर. जोगेश राठौर, अलेक्सीयुस मिंज, गोपाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • 0108c3b1-49c2-4734-b6cd-21a1bbf7d4e0
    अपन भाई बहु ल लोहा के पाइप ले मारके हत्या कारोइया आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-08-06 at 19.37.32_76fb0cfd
    चैनल गाटर चोरी कारोइया 03 आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 5905dcd2-2f2a-4e8e-9026-7f47e249ec99-1
    ⏺️ CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in