• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पंडरिया धाम म नवरात्रि अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित…

बाबा धर्मराज की तपस्थली पंडरिया धाम को बैगिन माता और हनुमान लला का असीम आशीर्वाद…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

नववर्ष एवं शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर अभिजीत मुहूर्त में पंडरिया धाम के बैगिन माता चौरा में ज्योति कलश पूजन एवं घट स्थापना के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार अखंड दीप ज्योति प्रज्वलन करते हुए कहा कि माता बैगिन और हनुमान लला के आशीर्वाद से बाबा धर्मराज की तपस्थली को श्रद्धालुओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
इन पलों में उपस्थित ग्राम पंचायत छीता पंडरिया के सरपंच संतोष सिदार व कमलेश चौहान ने भी ज्योति कलश पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विदित हो कि वन आच्छादित ग्राम छीता पंडरिया के भूलन जंगल में बाबा धर्मराज बैगिन माता का आशीर्वाद पाकर अपने आराध्य हनुमान लला की भव्य मूर्ति को विराजित कर अखंड तपसाधना में लीन हैं, जिनके सान्निध्य में पंडरिया धाम में शक्ति जागरण का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में आज प्रथम दिवस पर बैगिन माता एवं हनुमान लला के समक्ष घट स्थापना के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया । इस संबंध में कमलेश चौहान ने बताया कि देवदेवी उपासना एवं शक्ति जागरण के इस पर्व में पंडरिया धाम में बाबा धर्मराज के सान्निध्य एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल के मार्गदर्शन तथा सरपंच संतोष सिदार के सहयोग से भजन_कीर्तन व पूजन के साथ ही राम नवमी ६ अप्रैल रविवार को प्रातः १० बजे भव्य कन्या पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया है फलस्वरूप श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर यथा शक्ति सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है। आज इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ उदय मधुकर, योम लहरे, संतोष देवांगन आदि शामिल रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-16 at 5.04.05 PM
    पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 2.00.21 PM (1)
    पड़रिया धाम में यज्ञ हवन आहुति के साथ अखंड रामायण का…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..
  • WhatsApp Image 2025-05-17 at 8.28.30 PM
    पंडरिया धाम के संध्या आरती में शामिल हुए अधिवक्ता चितरंजय…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in