• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पड़रिया धाम में यज्ञ हवन आहुति के साथ अखंड रामायण का हुआ आगाज…

यज्ञ अनुष्ठान के साथ वृक्षारोपण वक्त की मांग…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल


  • यज्ञ अनुष्ठान के द्वारा वायुमंडल शुद्धिकरण के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण वक्त की मांग है, यह बात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बाबा धर्मराज की तपस्थली पड़रिया धाम भूलभुलैया जंगल में त्रिदिवसीय (१४१६ जून ) आयोजन के शुभारंभ अवसर पर कहते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि आज जहां यज्ञ हवन में सूखे वृक्ष के लकड़ियों पौधे का उपयोग कर वायुमंडल शुद्धिकरण का कार्य कर रहे है तो वहीं पर्यावरण संतुलन के लिए इस वन में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षों का रोपण कर जंगल में हरियाली लाएं अन्यथा उद्योग धंधों, खदानों, सड़कों आदि के नाम पर वृक्षों के अनवरत कटाई से पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और हम सब भीषण गर्मी और जल संकट से लगातार जूझ रहे हैं जिसका एकमेव हल वृक्षारोपण के साथ जंगल का संरक्षण है।

  • आज वन आच्छादित ग्राम छीता पड़रिया कानन में अखंड रामायण पाठ_ गीत संगीत भजन के साथ हवन यज्ञ अग्नि तपस्या के बीच साधु और श्रद्धालुओं का अद्भुत समागम दिखाई दे रहा है, जहां बाबा धर्मराज लोक कल्याणार्थ तपस्या में लीन हैं तो वहीं श्रद्धालु अपने मनोकामना के साथ यज्ञ अनुष्ठान में शिरकत कर रहे हैं। इस संबंध में ज्ञानकुंज स्कूल के संचालक एवं समाजसेवी दुलीचंद साहू ने बताया कि इस त्रिदिवसीय आयोजन की शुरुवात आज १४ जून को हवन_ यज्ञ, अखंड रामायण पाठ एवं अग्नि तपस्या के साथ हुआ है जिसका समापन १६ जून मंगलवार को सहस्त्र धारा से और भोग प्रसाद ग्रहण के साथ होगा।
    इस आयोजन को लेकर ग्राम सरपंच संतोष सिदार, कमलेश चौहान, सुरेश साहू, राजेश साहू, रोहित साहू, रामेश्वर धीवर, दादू चौहान, बाजीराव आदि कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालु आयोजन में सक्रियता के साथ लगे हैं
  • बाबा धर्मराज के अनुसार आयोजन में नागा एवं साधु परंपरा के संतों का आगमन संभव है इसलिए बाबा ने आम जनों से आग्रह किया है कि इस विशिष्ट आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बन साधु_ संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाएं। विदित हो कि विगत करीब दो वर्ष से बाबा धर्मराज छीता पंडरिया जंगल बैगिन बैगा चौरा के निकट हनुमान लला की अनवरत साधना में लगे हुए हैं तथा हर मंगलवार और शनिवार को लोगों की समस्याओं का अपने तई निवारण करते हैं जिससे पंडरिया धाम प्रसिद्ध होकर लोगों के आस्था केंद्र बना हुआ है जिसके बारे में लोग अपने अपने तरह से बात रखते हैं पर अब तक बाबा धर्मराज के विशिष्ट साधना और सिद्धि को लेकर लोगों की जिज्ञासा बनी हुई है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-03-30 at 3.48.16 PM
    पंडरिया धाम म नवरात्रि अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.38.30 PM
    पंडरिया धाम में हवन यज्ञ_ तप साधना और साधुओं का होगा…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp Image 2025-05-17 at 8.28.30 PM
    पंडरिया धाम के संध्या आरती में शामिल हुए अधिवक्ता चितरंजय…

Primary Sidebar

Latest News

कांशीगढ़ के किसान के बेटे का इंडियन एयरफोर्स में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर

मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें जीवन बचाएं…विश्व रक्तदान दिवस २०२६

दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल, मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

28 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने की आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या अब 9 से घटाकर 4

पड़रिया धाम में यज्ञ हवन आहुति के साथ अखंड रामायण का हुआ आगाज…

UPI से अधिक पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज,बैंकों पर बढ़ रहा बोझ; RBI ने दिया जवाब

नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

सड़क दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए, यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त चेकिंग कार्रवाई

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in