• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..

अखंड रामायण, भजन कीर्तन, हवन यज्ञ, सहस्त्र धारा पश्चात होगा प्रसाद वितरण…

अधिवक्ता चितरंजय

पंडरिया कानन अवस्थित बैगिन दाई चौरा के निकट विराजित पंचमुखी हनुमान लला के दरबार में १४१६ जून २०२६ तक त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन होगा जिसमें अखंड रामायण पाठ, भजन कीर्तन, हवन यज्ञ पश्चात सहस्त्र धारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर योजना बैठक में आज शनिवार की दरबार में अधिवक्ता चितरंजय पटेल अपने साथियों सहित शामिल हुए। विदित हो कि छीता पडरिया के भूलन जंगल में बैगिन बैगा चौरा के पास विराजित पंचमुखी हनुमान के साथ बाबा धर्मराज की तपस्थली लोगों के आस्था केंद्र बना हुआ है तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार श्रद्धालु बड़ी संख्या पहुंचकर बाबा का साक्षात्कार कर अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं तथा दिनप्रतिदिन पडरिया धाम लोगों के श्रद्धा केंद्र के रूप में प्रसिद्धि हासिल कर रहा है।


आज संध्या आरती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ बाबा की इच्छानुसार १४_१६ जून २०२६ को पडरिया धाम में अखंड रामायण के साथ भजन कीर्तन आयोजित करने हेतु सहमति प्रदान किया है।
इस संबंध में ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल के संचालक दुलीचंद साहू ने बताया कि सुरेश साहू, राजेश साहू, अजीत साहू आदि यज्ञ आहुति में शामिल रहेंगे तो वहीं गंगा पेंटर के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ एवं अंचल के कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किया गया है। इस बीच बाबा धर्मराज सहस्त्र धारा तक त्रिदिवसीय अनवरत तपस्या एवं साधना में लीन रहेंगे पश्चात श्रद्धालुजन के द्वारा सामूहिक भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।


आज आयोजन को सफल बनाने में उपस्थित श्रद्धालुओं से विचार विर्मश करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि गत वर्ष भी १४_से १६ जून के बीच बाबा धर्मराज अग्नि तपस्या में लीन थे तथा इस बार भी लोक कल्याणार्थ बाबा कठिन साधना करेंगे।आज योजना बैठक में दुलीचंद साहू, सुरेश साहू, राजेश साहू, अजीत साहू, गंगा पेंटर के अलावा बाबा धाम से जुड़े हुए श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही तथा श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 2.00.21 PM (1)
    पड़रिया धाम में यज्ञ हवन आहुति के साथ अखंड रामायण का…
  • WhatsApp Image 2026-06-16 at 5.04.05 PM
    पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा…
  • WhatsApp Image 2025-03-30 at 3.48.16 PM
    पंडरिया धाम म नवरात्रि अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित…
  • WhatsApp Image 2025-05-17 at 8.28.30 PM
    पंडरिया धाम के संध्या आरती में शामिल हुए अधिवक्ता चितरंजय…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.38.30 PM
    पंडरिया धाम में हवन यज्ञ_ तप साधना और साधुओं का होगा…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in