• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शारदीय नवरात्रि पर मां मईनकादाई में प्रज्जवलित होगे मनोकामना दीप

शारदीय नवरात्रि पर मां मईनकादाई में प्रज्जवलित होगे मनोकामना दीप

जैजैपुर/बेलादुला। जैजैपुर के अंर्तगत समीपस्थ ग्राम भोथिया मां मईनकादाई मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारी चल रही है। यहां 15 अक्टूबर से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किये जायेंगे नवरात्र पर्व? मनाने हेतु ग्रामवासी जुट गए हैं। ग्राम भोथिया मे सक्षात मां मईनकादाई मंदिर शारदीय नवरात्रि महापर्व एवं मनोकामना ज्योति कलश तथा ज्वारा ज्योति कलश प्रज्वलन का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति लोककल्याण हेतु इस वर्ष भी किया जा रहा है। यहां 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित नवरात्रि महापर्व की समस्त आवश्यक व्यवस्था में मंदिर विकास समिति ,बैगा, एंव

ग्रामवासी जुटे हुए हैं। इस कड़ी में मनोकामना ज्योति कलशों में घृत ज्योति,तेल ज्योति कलश प्रज्वलन की व्यवस्था की गई है जो घठ स्थापना उपरांत एक साथ प्रज्जवलित किये जायेंगे। इसके साथ ही मंदिर बैगा द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा पाठ प्रातः कालीन एवं संध्या कालिन आरती किया जावेगा। क्वार नवरात्रि में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित कराते हैं। जिसके लिए मंदिर समिति द्वारा रसीद काटा जा रहा है। भक्त घृत ज्योति,तेल ज्योति के लिए रसीद कटवा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मां मईनकादाई मंदिर में ज्योतिकलश प्रज्जवलित कराने का विशेष महत्व है। अधिकांश लोग मन्नत मांगने के लिए देवी के दरबार में ज्योति कलश जलवाते है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • Ram-Kumar-CHANDI.psd
    सार्वजनिक मां चण्डी दाई सेवा समिति बेलादुला में 31…
  • WhatsApp-Image-2023-10-01-at-8.27.19-PM-2
    सार्वजनिक मां चण्डी दाई सेवा समिति बेलादुला में 31…

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in