• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख से अधिक की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार

  • सायबर टीम की सक्रियता से आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
  • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2000 हजार, मोबाइल, atm, बैंक पासबुक बरामद
  • आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना चाम्पा क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय युवक राजेश कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया, जहां उसे निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का लालच देकर करीब ₹27.26 लाख की रकम ठग ली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा।

विवरण प्रार्थी ने अपने मोबाइल में Telegram एप डाउनलोड किया था। 7 दिसंबर 2025 को एक युवती ने उससे संपर्क कर एक निवेश कंपनी में पैसा लगाने पर भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां अन्य सदस्य भी लगातार निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।

झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग -अलग तिथियों में आरटीजीएस, यूपीआई, एटीएम और Paytm के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹27,26,614 जमा कर दिए। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना साइबर पुलिस को विवेचना के दौरान एक बैंक खाते का सुराग मिला, जिसमें 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता Ujjivan Small Finance Bank में संचालित पाया गया। जांच के आधार पर पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची, जहां आरोपी आवेज मसूद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

थाना सायबर पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मित्र अब्दुल वाहिद के कहने पर बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। रकम निकालकर वह अपने साथी को सौंप देता था और बदले में कमीशन प्राप्त करता था।
आगे की जांच में सह -आरोपी अब्दुल वाहिद को भी गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली निवासी) एक व्यक्ति के निर्देश पर यह काम करता था और उसे भी कमीशन मिलता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों—

  1. आवेज मसूद शेख (32 वर्ष)
  2. अब्दुल वाहिद (34 वर्ष), निवासी औरंगाबाद—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस की अपील:

सायबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें और बिना सत्यापन किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सायबर पुलिस को दें।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा एवं सायबर थाना का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…
  • WhatsApp Image 2025-04-17 at 7.38.28 PM
    जमीन खरीददारी बेचोईया अऊ शेयर ट्रेडिंग म मुनाफा के…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in