• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“पैसा डबल” के लालच में 18 लाख रूपये की ठगी!

  • जमीन-शेयर मार्केट निवेश का झांसा देने वाला शातिर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
  • पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है

जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत थाना पामगढ़ क्षेत्र में “पैसा डबल ” करने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा प्रार्थी को जमीन खरीदी -बिक्री में पार्टनरशिप एवं शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर झांसा ठगी किया था।

⚠️ पुलिस की अपील:

लोगो को सूचित किया जाता है कि, लालच देकर पैसा डबल करने या फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें। किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच -पड़ताल अवश्य करें।

घटना का विवरण आरोपी विरेन्द्र कुमार दिवाकर (38 वर्ष) निवासी कटौद थाना नवागढ़, हाल मुकाम पामगढ़, इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करता है। आरोपी ने प्रार्थी कार्तिकेश्वर रात्रे निवासी ग्राम चेउडीह तहसील पामगढ़ की आर्थिक परेशानी का फायदा उठाते हुए उसे निवेश करने पर रकम डबल होने का भरोसा दिलाया। प्रार्थी ने आरोपी की बातों में आकर माह फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन एवं नगद मिलाकर कुल 18 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। रकम जुटाने के लिए प्रार्थी ने खेत गिरवी रखा और परिचितों से भी पैसा व्यस्था कर उनको दिए।

आरोपी विरेन्द्र कुमार दिवाकर द्वारा लगातार जमीन दिखाने एवं शेयर मार्केट में पैसा फंसा होने का बहाना बनाता रहा, लेकिन न तो निवेश का लाभ मिला और न ही रकम वापस हुई। जिसकी सूचना पर दिनांक 20.05.26 को आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ प्रभारी सावन कुमार सारथी द्वारा थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी पामगढ़ द्वारा एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पामगढ़ से गिरफ्तार किया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक बेदराम पटेल, विनोद मनहर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.02.30 PM
    अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21…
  • WhatsApp Image 2025-04-17 at 7.38.28 PM
    जमीन खरीददारी बेचोईया अऊ शेयर ट्रेडिंग म मुनाफा के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-07-22 at 7.01.14 PM (1)
    शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in