• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म सायबर पुलिस के सख्त कारवाही

म्यूल अकाउंट होल्डर के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में दर्ज किया गया मामला

⏺ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप के मार्गदर्शन में म्यूल अकाउंट के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

⏺ आरोपियों के खाते में कुल 31 लाख 49 हजार 312 रुपए का सायबर ठगी का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है

⏺ आरोपियों के खाता में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसे और अन्य कई राज्य से समन्वय पोर्टल पर सायबर ठगी का शिकायत प्राप्त हुआ था

⏺ आरोपियों के द्वारा कमीशन के आधार पर अपना खाता किराया में दिया था

⏺जांजगीर पुलिस की अपील अपना खाता कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति, अनजान व्यक्ति को ना देवे अन्यथा सायबर ठगी का पैसा आपके खाता में आ सकता है

⏺आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमाक 259/2025 धारा 317(2),317 (4),317 (5), 111 (बी) 3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺ गिरफतार आरोपी का नाम

  1. भोलाराम कुम्हार उम्र 29 साल निवासी किकिरदा थाना बिर्रा जिला सक्ति
  2. लखन लाल सुल्तान उम्र 30 साल निवासी सारसडोल थाना मालखरौदा जिला सक्ति
  3. सुरेश साहू उम्र 27 साल निवासी रनपोटा थाना मालखरीदा जिला सक्ति
  4. गिरधारी लाल कुम्हार उम्र 35 साल निवासी शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
  5. हरिहर कामले उम्र 32 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायणमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से विभिन्न म्पूल एकाउंट धारको (म्यूल अकाउंट वह खाता है जिसको किराया में लेकर सायबर ठगी के मुख्य आरोपियों के द्वारा पैसा प्राप्त करने के लिए किया जाता है) के विरूद्ध रेज सायबर सेल जांजगीर से लेयर-1 म्यूल अकाउंट एवं उनसे जुडे मोचाईल नंबर धारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके पालन में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारासंचालित भारतीय साईबर अपराचे समन्वय केंद्र के “समन्वय पोर्टल” पर जो पुलिस के लिए अनुसंधान प्रयोजन में सायबर अपराध की जानकारी साझा करने हेतु प्रशस्त मार्गदर्शक में ऐसे म्यूल बैंक एकाउंट जिसका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने उपयोग करने व संर्वधन करने के लिए उपयोग में लाया गया है संबंधित जानकारी समन्वय पोर्टल से एकत्रित की गई उक्त खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में हुए सायबर फाड का रकम आता है।
  6. ⏩ म्यूल एकाउंट के संबंध में एक्सीस बैंक शिवरीनारायण के शाखा में कुल 16 बैंक एकाउंट में सायबर ठगी से प्राप्त धनराशि 31 लाख 49 हजार 312 रुपये का जमा होना पाया गया है। सायबर घोखाधडी से प्राप्त धनराशि का उपयोग बैंक खाता धारकों/संवर्धक के द्वारा किया गया है 6 खाता धारक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो भोला राम निवाशी किकिरदा के द्वारा बताया गया कि वह लखन लाल सुल्तान निवासी सारसडोल जिला सक्ति के कहने पर कमीशन के आधार पर अपना खाता दिया था लखन लाल सुल्तान से पूछताछ पर बताया कि वह एजेंट के रूप में काम कर रहा था। लखन लाल सुल्तान का काम खाता संग्रह कर देना रहता था जिसके एवज में 12 से 15 हजार रुपए हर खाता के पीछे मिल रहा था लखन लाल सुल्तान के द्वारा लगभग 10-15 लोगों का खाता गांधी शान्डे को दिया था। वर्तमान में गांधी शान्डे रायगढ़ जेल में सायबर ठगी में मामले में बंद है।
  7. ⏩ उपरोक्त गिरफ्तार 6 आरोपियों के खाता का अवलोकन किया गया जो कई राज्यों के व्यक्तियों के द्वारा सायबर ठगी का रिपोर्ट करना पाया गया जो लाखों रुपए का सायबर ठगी का पैसा उक्त खाता में जमा होना पाया गया है, उक्त खाता को होल्ड लगा दिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  8. ⏩ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण भास्कर शर्मा, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सहबाज खान, गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-18 at 1.31.02 PM
    म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, साइबर थाना जांजगीर…
  • f9ccf2ca-0260-4c2e-a946-365a361cad8e
    म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस भेजिस जेल
  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • Untitled-1 copy
    थलपति विजय ने CM बनने के बाद पीएम मोदी से की पहली…
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.16.20 PM
    पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in