• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

नगर पंचायत बम्हनीडीह में आगामी चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रत्येक वार्ड एवं घर-घर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने, आम नागरिकों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के बल पर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…

Primary Sidebar

Latest News

नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं शामिल

नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

50 से ज्यादा दूल्हों के साथ शादी के नाम पर ठगी, मंडप सजा लेकिन नहीं पहुंची एक भी दुल्हन

पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश…

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..

डिजिटल पंचायत के डॉ. रामकुमार मनहर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा

पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में नशा मुक्ति/सायबर जन जागरूकता का विशेष अभियान आयोजित किया

32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना सारागांव पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in