• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने पीएम के नाम कलेक्टर सक्ती को सौंपा ज्ञापन: विन्देश राठौर, लोकसभा अध्यक्ष, आप

महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने पीएम के नाम कलेक्टर सक्ती को सौंपा ज्ञापन: विन्देश राठौर, लोकसभा अध्यक्ष, आप

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

अनाज से लेकर सब्जियों के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, महंगाई से परिवार परेशान: जीवन साहू जिलाध्यक्ष, आप

देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने जिला सक्ती में प्रदर्शन करते हुए पीएम और सीएम के नाम जिला कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपा।
आप लोकसभा अध्यक्ष विन्देश राठौर ने कहा है कि अनाज से लेकर सब्जियों के दाम में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हो रही है, उससे आम जनमानस काफी परेशान है। हर परिवार को बढ़ती महंगाई से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी होने से आम जनता परेशान है।
जीवन साहू जिलाध्यक्ष ने कहा है कि महंगाई ने आज साधारण परिवार का कमर ही तोड़ दिया है। खाने-पीने से लेकर हर चीजों में रोजाना बढोत्तरी हो रही है। अब एक साधारण परिवार के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी के सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब परिवार गुजारा नहीं कर पा रहा है। आम जनता महंगाई से त्रस्त और परेशान है। आलम यह है कि टमाटर 120, हरा धनिया 200, अदरक 320, करेला 120 रूपए किलो बिक रहा है।
चंदन धीवर आप नेता ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। लेकिन इस पर न तो बीजेपी के नेता कुछ बोल रहे हैं और न भी कांग्रेस के नेता।
देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई से जनता को राहत देने को लेकर कलेक्टर महोदय को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जीवन साहू जिलाध्यक्ष, भरत साहू जिला महामंत्री, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, विनोद चौहान कार्यक्रम प्रभारी, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, चंदन धीवर आप नेता सहित कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

Related Posts:

  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय
    शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज…
  • psfbfa88_afhfdhfdh_625x300_03_February_25
    साग सब्जी के दाम म भारी गिरावट, आम लोगन खुश, फेर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in