• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आम आदमी पार्टी की विशाल रैली व कार्यकर्ता सम्मेलन सक्ती में हुई आयोजित

आम आदमी पार्टी की विशाल रैली व कार्यकर्ता सम्मेलन सक्ती में हुई आयोजित

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

आप के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित प्रदेश पदाधिकारी हुए शामिल

आम आदमी पार्टी जिला सक्ती के सभी विधानसभा जिसमें जैजैपुर, चन्द्रपुर, सक्ती के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विशाल रैली जिला कार्यालय टेमर फाटक के पास से निकली। जो मुख्य मार्ग से स्टेशन मार्ग पहुंच कर बाबा भीमराव अम्बेडकर चौंक पर रूकी। जहां बाबा भीमराव अम्बेडकर पर ससम्मान माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात रैली विश्राम गृह मार्ग होते हुए कचहरी चौंक पहुंची। जहां अग्रसेन जी को माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात खरसिया मार्ग होते हुए, बाजार गली, अस्पताल मार्ग होकर सामुदायिक भवन सक्ती पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं की विशाल सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुई। मंच में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों का आप कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पुष्पहार से स्वागत किया। तत्पश्चात सम्मेलन को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी, लोकसभा अध्यक्ष विंधेश राठौर, जिलाध्यक्ष सक्ती जीवन साहू ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला महामंत्री भरत लाल साहू ने किया। तथा आभार प्रकट जिला सचिव प्रेम शंकर गबेल ने की। आप विशाल रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा जैजैपुर से धनेश्वर साहू जिला मीडिया प्रभारी, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एस सी प्रकोष्ठ, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भागवत साहू ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, चंदन धीवर, मारतण्ड सिंह बनाफर, ईश्वर प्रसाद साहू, हीरालाल पात्रे, पुष्पेन्द्र सिंह, हलधर साहू, रमेश्वर सिदार, लतेल प्रसाद करियारे, आजाद सिंह खुंटे, शिवनाथ टंडन, लोकेश भारद्वाज, विनोद कुमार चौहान, केशव खुंटे, सत्यनारायण आदित्य, लक्ष्मी आदित्य, रामकिशन सांते, लकेश्वर बर्मन, ईश्वर बंजारे, गनपत खुंटे सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता विधानसभा जैजैपुर शामिल थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 17.30.00_3974fb75
    श्री अग्रवंश के जनक व संस्थापक राजाधिराज श्री श्री…
  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 14.30.00_0fe44936
    मारवाड़ी म्हारो श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव -…
  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 13.06.48_6a61b5db
    श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव - चांपा…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • 3e2b7630-aa7d-4cec-9794-add2261a4292
    चन्द्रपुर महानदी ले जल उठाए बर रवाना होइस पराऊ बैगा…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in