• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पीआईएल चाम्पा के द्वारा गुपचुप तरीके से जन सुनवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पीआईएल चाम्पा के द्वारा गुपचुप तरीके से जन सुनवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

० पीआईएल चाम्पा के द्वारा पर्यावरण मंत्रालय के आदेशों का उलंघन- आम आदमी पार्टी ०

जांजगीर चाम्पा।। प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चाम्पा के द्वारा अपने औद्योगिक विस्तार के लिए 26 अप्रैल को कोटाडबरी के कृषि उपज मंडी में जन सुनवाई किया जाना है। जिसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई तो तत्काल कलेक्टर महोदय जांजगीर चाम्पा को ज्ञापन सौंपकर एक महीने के लिए निरस्त करने निवेदन किया गया है। गुपचुप तरीके से हो रहे जन जुनवाई के विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह गहलौत ने कहा है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर द्वारा पर्यावरण स्वीकृति हेतु प्रकाश इंडस्ट्रीज को दिया जाना है‌ किंतु यहां प्रश्न यह आता है कि प्लांट विस्तारण कि जानकारी हमारे जिले के स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संवाददाताओं को अब तक नहीं मिली है। जबकि जनसुनवाई की मुनादी तथा विज्ञप्ति की जानकारी प्लांट प्रबंधन व प्रशासन को समय रहते देना होता है।उन्होंने आगे कहा है कि भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की अधिसूचना दिनांक 14/09/2006 यथा संशोधित के तहत जनसुनवाई किया जाना था। लेकिन नियम का उल्लंघन करते हुए जनसुनवाई आनन फानन में करने की तैयारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष विन्देश राठौर, जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित ओंकार सिंह गहलौत, विकाश शर्मा, गनपत शर्मा, दिलीप साहू आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध करते हुए कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि यह नियमावली के विरुद्ध है और ऐसा प्रतीत होता है कि प्लांट प्रबंधन अपने गिने चुने व्यक्तियों से जनसुनवाई का समर्थन हासिल कर प्लांट विस्तारण की पर्यावरण स्वीकृति लेना चाहता है। जिसपर तत्काल एक महीने के लिए निरस्त किया जावे। जनसुनवाई को निरस्त नहीं की जाती है तो आम आदमी पार्टी इसका पूर्ण रूप से विरोध करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in