• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

शिवसेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु की अध्यक्षता में बलौदाबाजार स्थित मातोश्री में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें जनहितैषी कार्य को प्रभावी रूप से करने तथा विधानसभा 2023 में एक शिवसैनिक को विधायक बनाकर बाला साहेब ठाकरे का सपना पुरा करने तथा संगठन में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों को सम्मान दिलाने छत्तीसगढ़ में संचालित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे संगठन को आम आदमी पार्टी मे विलय करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।
प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग का निर्णय बहुत ही निराशाजनक एवं लोकतंत्र को समाप्त करने जैसा था जिसने हमसे हमारी पार्टी तथा हमारा चुनाव निशान छिन लिया। जिससे सभी शिवसैनिको में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में आम आदमी के साथ गठजोड़ कर लिया है लेकिन शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रमुख उद्धव ठाकरे का छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को लेकर किसी भी तरह का कोई ठोस रणनीति नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय स्तर में तीसरी सबसे बडी पार्टी बनकर ऊभरे आम आदमी पार्टी में विलय करने का फैसला लिया है। जिसके लिए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता तीन बार के विधायक संजीव झा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के साथ बैठक कर सभी औपचारिकताओं को पुरा कर लिया गया है। 5 मार्च को आम आदमी पार्टी के संस्थापक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर पहुंच रहे हैं, जिसमें हजारो शिवसैनिको व पदाधिकारियों का विलय आम आदमी पार्टी में करने की घोषणा करेंगे।बैठक में प्रमुख रूप से शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु, प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारणी के अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर, प्रदेश मिड़ीया प्रभारी चंदन धीवर, शिवसेना बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष मनहरण साहू, जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, सक्ती जिलाध्यक्ष धनाराम साहू, बेमेतरा जिलाध्यक्ष गिरवर रजक, जिला महासचिव भीखम यदु , ओमकार वर्मा जिला महासचिव, मुकेश साहू , जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला महासचिव दिलीप साहू, रिंकु शुक्ला, जिला सचिव राजेश ध्रृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष मनोज यदु , रोहित देवांगन, रामसिंग सोनवानी, वेदराम साहू, संतोष बरेठ, सतीश राठौर, मोहन सारथी, बाबुलाल यादव, रमेश चंद्रा, जिला प्रवक्ता रामेश्वर जांगड़े, कामगार सेना जिलाध्यक्ष शिवचंद निर्मलकर, किसान सेना जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, महिला सेना जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार गंगोत्री साहू, महिला सेना जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी महंत, युवा सेना जिलाध्यक्ष खिलेन्द्र सेन, विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष मुकेश साहू, जिला कार्यकारणी सदस्य मेलन यादव, प्रदीप निर्मलकर, लोकेश्वरी चौहान, गिरजा यादव, ब्लाक अध्यक्ष दिपक वर्मा, संतोष नवरंगे, प्रकाश पाल, विशाल महिलांगे, हीरालाल पात्रे, हितेश्वर कलियारी, जागेश्वरी मानिकपुरी, गीता यादव, सचिन डहरिया, शंकर ध्रुव, जितेन्द्र साहू एवं सैकड़ो पदाधिकारी शामिल थे।

 

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस का महासम्मेलन आवास प्लाट डभरा नवीन जिला शक्ति
    14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in