• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी सिलेंडर के दाम म वृद्धि, 367 रुपया सब्सिडी पावा

नई दिल्ली: महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का झटका लग गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 62 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,802 रुपये हो गई है। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अक्टूबर में भी हुई थी बढ़ोतरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹48.50 की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में 19 किलो ग्राम सिलेंडर के दाम 1802 रुपये हो गए हैं। पहले यह 1740 रुपये में मिलता था। मुंबई में यही सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1692.50 रुपये में आता था। कोलकाता में दाम 1911.50 रुपये हो गए हैं। पहले 1850.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में दाम बढ़कर 1964 रुपये हो गए हैं। पुराना रेट 1903 रुपये था।

हवाई जहाज ईंधन के दाम में भी बढ़ोतरी

घरेलू तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 1 नवंबर से विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है। इस नवीनतम मूल्य वृद्धि से प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमतें दिल्ली में 90,538.72 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 93,392.79 रुपये, मुंबई में 84,642.91 रुपये और चेन्नई में 93,957.10 रुपये हो गई हैं। इससे पहले, ओएमसी ने एटीएफ की कीमतों में 5,883 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी की थी।

Related Posts:

  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • LPG-1
    LPG cylinder e-KYC Deadline: LPG ग्राहकों के लिए…
  • Transparent_cylinder_1786939665-1024x576
    रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर,…
  • WhatsApp-Image-2026-05-15-at-1.47.03-PM
    रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल: दूसरे दिन…
  • महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने पीएम के नाम कलेक्टर सक्ती को सौंपा ज्ञापन: विन्देश राठौर, लोकसभा अध्यक्ष, आप
    महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने पीएम…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in