• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ के 9 पत्रकार संग 9 प्रगतिशील किसान आऊ पुरखा के सुरता अभियान म सक्रिय भागीदारी देवैया 9 लोगन मन के होही सम्मान

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा किसान महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन, सक्ति जिला के 3 तथा जांजगीर चम्पा के 3 पत्रकारों का होगा सम्मान

बेलादुला/सक्ति।  देश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह, जहां सोमवार 23 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 9 प्रगतिशील किसान, 9 पत्रकार और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 9 लोगों और किसान स्कूल को आगे बढ़ाने मे  विशिष्ट योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा.किसान महोत्सव में सम्मानित होने वाले पत्रकारों में प्रदेश के, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकारों का सम्मान होगा, इनमें मिथिलेश देवांगन, ब्यूरो चीफ नई दुनिया, जिला – राजनांदगांव ( छग ), सतीश गुप्ता, जिला संवाददाता आईबीसी 24, जिला – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर ( छग ), आनंदराम पत्रकारश्री, सम्पादक मीडिया 24 मीडिया, महासमुंद ( छग ), अभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रशांत सिंह, जिला संवाददाता न्यूज 24, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), मनोज थवाईत, संपादक मानस वार्ता, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रकाश अग्रवाल, संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर, जिला – सक्ती ( छग ), शेख मुबारक, जिला संवाददाता बंसल न्यूज, जिला – सक्ती ( छग ), रामकुमार मनहर, संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज, जिला – सक्ती ( छग ) छत्तीसगढ़ी समाचार,  राजधानी रिपोर्टर सक्ति जिला संवाददाता का सम्मान होगा. इसी प्रकार किसान स्कूल द्वारा देश में चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले लोगों में अकलतरा से राजकुमार सोनी, परसापाली रिस्दा से सविता पटेल, बहेराडीह से सक्रिय महिला ललिता यादव, सिवनी चाम्पा से अनुराधा पांडेय, जमुना नामदेव, अमझर से गिरवर पटेल, सक्ती जिले पलाड़ीकला से कृषि सखी श्याम बाई साहू, जाजंग की राष्ट्रपति पुरस्कृत महिला कृषक श्रीमती सुशीला गबेल, देवरमाल से युवा कृषक संतोष यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनका सम्मान होगा. साथ ही, किसान स्कूल को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान देने वाले चाम्पा के रोशनलाल अग्रवाल का भी सम्मान किया जाएगा. प्रदेश के प्रगतिशील किसानों में कोरबा जिले के उमरेली के किसान बंशीलाल अनंत, सुख़रीखुर्द गांव से महिला कृषक श्रीमती कविता मरावी, सक्ति जिले पलाड़ीकला से महिला कृषक श्रीमती संध्या पटेल, स्थानीय जिले के लखुर्री के प्रगतिशील किसान रामप्रकाश केशरवानी, गोविंदा से गोविंद जायसवाल, बसंतपुर चाम्पा से यशवंत पटेल, कटनई अकलतरा से दुर्गाचरण पटेल, केसला से बोधराम साहू, नावापारा सुकली से गोकुल प्रसाद कश्यप आदि 9 किसान शामिल हैं.

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा किसान महोत्सव और सम्मान समारोह

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा आयोजित किसान महोत्सव, किसान और पत्रकार सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े होंगी. समारोह की अध्यक्षता छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, बाराद्वार नगर पंचायत की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, पामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, चाम्पा नपा के पार्षद और पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय और भाजपा के जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले मौजूद रहेंगे.

Related Posts:

  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • 7dc2a4c0-a1f6-4cf9-9b93-036764f4f52d
    छत्तीसगढ़ी यू ट्यूब चैनल सीजी पंचायत न्यूज के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.26.25_ac33492a
    बहेराडीह के 12 किसानों के बच्चों को मिला प्रतिभा सम्मान।
  • जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग
    जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in