• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई बैठक, 23 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के 9 प्रगतिशील किसान, 9 पत्रकार और पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 9 लोगों का होगा सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह, जहां सोमवार 23 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 9 प्रगतिशील किसान, 9 पत्रकार और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 9 लोगों और किसान स्कूल को आगे बढ़ाने विशिष्ट योगदान देने को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही किसान महोत्सव में शामिल होने वाले किसानों को विलुप्त चीजों को साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि संग्रहालय में हर प्रकार की विलुप्त चीजों को सहेजने में आसानी हो सके. वैसे अभी तक प्रदेश के अनेक जिलों के लोगों के के सहयोग से संग्रहालय में सैकड़ों प्रकार की सैकड़ों साल पुरानी चीजों को सहेज कर रखा गया है.

     इस संबंध में किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और संरक्षक समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में सोमवार 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे, वहीं बिहान की महिला समूह की महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.

इन किसानों और पत्रकारों का होगा सम्मान किसान महोत्सव में प्रदेश के प्रगतिशील किसानों में कोरबा जिले के उमरेली के किसान बंशीलाल अनंत, सुख़रीखुर्द गांव से महिला कृषक श्रीमती कविता मरावी, सक्ति जिले पलाड़ीकला से महिला कृषक श्रीमती संध्या पटेल, स्थानीय जिले के लखुर्री के प्रगतिशील किसान रामप्रकाश केशरवानी, गोविंदा से गोविंद जायसवाल, बसंतपुर चाम्पा से यशवंत पटेल, कटनई अकलतरा से दुर्गाचरण पटेल, केसला से बोधराम साहू, नावापारा सुकली से गोकुल प्रसाद कश्यप आदि 9 किसान शामिल हैं.
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में प्रदेश के 3, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकारों का सम्मान होगा, इनमें मिथिलेश देवांगन, ब्यूरो चीफ नई दुनिया, जिला - राजनांदगांव ( छग ), सतीश गुप्ता, जिला संवाददाता आईबीसी 24, जिला - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर ( छग ), आनंदराम पत्रकारश्री, सम्पादक मीडिया 24 मीडिया, महासमुंद ( छग ), अभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि, जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रशांत सिंह, जिला संवाददाता न्यूज 24, जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), मनोज थवाईत, संपादक मानस वार्ता, जिला - जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रकाश अग्रवाल, संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर, जिला - सक्ती ( छग ), शेख मुबारक, जिला संवाददाता बंसल न्यूज, जिला - सक्ती ( छग ), रामकुमार मनहर, संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज, जिला - सक्ती ( छग ) का सम्मान होगा. इसी प्रकार किसान स्कूल द्वारा देश में चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले लोगों में अकलतरा से राजकुमार सोनी, परसापाली रिस्दा से सविता पटेल, बहेराडीह से सक्रिय महिला ललिता यादव, सिवनी चाम्पा से अनुराधा पांडेय, जमुना नामदेव, अमझर से गिरवर पटेल, सक्ती जिले पलाड़ीकला से कृषि सखी श्याम बाई साहू, जाजंग की राष्ट्रपति पुरस्कृत महिला कृषक श्रीमती सुशीला गबेल, देवरमाल से युवा कृषक संतोष यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनका सम्मान होगा. साथ ही, किसान स्कूल को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान देने वाले चाम्पा के रोशनलाल अग्रवाल का भी सम्मान किया जाएगा.

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा किसान महोत्सव और सम्मान समारोह
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा आयोजित किसान महोत्सव, किसान और पत्रकार सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े होंगी. समारोह की अध्यक्षता छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, बाराद्वार नगर पंचायत की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, पामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, चाम्पा नपा के पार्षद और पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय और भाजपा के जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले मौजूद रहेंगे.

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ़ के 9 पत्रकार संग 9 प्रगतिशील किसान आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • 7dc2a4c0-a1f6-4cf9-9b93-036764f4f52d
    छत्तीसगढ़ी यू ट्यूब चैनल सीजी पंचायत न्यूज के…
  • Untitled-18
    Kisan School : किसान स्कूल को मनेन्द्रगढ़ के युवा…
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 4.29.16 PM
    Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in