• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बहेराडीह के 12 किसानों के बच्चों को मिला प्रतिभा सम्मान।

किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में तृतीय वर्ष आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह।

बहेराडीह। फोटो,


बहेराडीह में स्थापित देश के पहले किसान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तृतीय वर्ष किया गया, जिसमें बहेराडीह गांव में पांचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 12 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया.


समारोह का शुभारम्भ एडिशनल एसपी उदयन बेहार, अकलतरा के धावक परसराम गोड़, विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका इंजीनियर मंजूषा पाटले, जिला भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक मणिकांत अग्रवाल, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, समाजसेवी अजय अग्रवाल, अधिवक्ता मोहन साहू ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती और वरिष्ठ कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र के समक्ष द्वीप प्रजवलित करके किया.

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदयन बेहार ने कहा कि जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में देश का पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम पर संचालित होना और विगत तीन साल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिभावान बच्चों का उनकी स्मृति में सम्मान किया सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को कम से कम एक बार किसान स्कूल का जरूर भ्रमण करना चाहिए, जहां पर क़ृषि संस्कृति को

संजोकर रखने में किसान स्कूल टीम की जितनी तारीफ किया जाय, शायद कम ही होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अकलतरा के धावक परसराम गोड़ ने कहा कि किसान स्कूल में किसान के बेटा और बेटियों का प्रतिवर्ष सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है, जहां पर ऋषि, क़ृषि संस्कृति का अपने आप में एक मॉडल है. विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका इंजीनियर मंजूषा पाटले ने कहा कि आज शिक्षा के बेटियाँ भी बेटों से कम नहीं है. उन्होंने नारी शक्ति को लेकर एक कविता भी वाचन किया. जिला भाजपा ब्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक मणिकांत अग्रवाल ने क़ृषि में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और आभार सरपंच चंदा सरवन कश्यप ने ब्यक्त किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अजय अग्रवाल, भागवत देवांगन, बिहान की सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, सपना कश्यप, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, पुष्पा यादव, सरोजनी यादव, साधना यादव, रामबाई यादव, उर्मिला यादव, जोतराम यादव, राजाराम यादव, हेमपुष्पा कश्यप, विकास साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसानों का सराहनीय योगदान रहा.

बॉक्स,,,
ये छात्र-छात्रा हुए सम्मानित
पाँचवी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकिता कश्यप, दूसरा राधिका यादव, तीसरा क्रिश यादव को शाल, श्रीफल, मेमोंटो, जनरल नॉलेज बुक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. इसी तरह आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चांदनी यादव, दूसरा कु चांदनी यादव और तीसरा दिब्या यादव को सम्मानित किया गया. दसवीं कक्षा में प्रथम प्रियंका कश्यप, दूसरा हिमानी यादव और तीसरा स्नेहा यादव को सम्मानित किया गया. इसी तरह बारहवीं कक्षा में प्रथम यामिनी कश्यप, दूसरा शिवम कश्यप और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मुकेश यादव को सम्मानित किया गया.

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in