• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा के जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज के द्वारा घर में कर रहे थे महिलाओं को साड़ी वितरण।

सामाजिक कार्यक्रम में साड़ी वितरण को उड़नदस्ते की टीम ने किया जप्त।

प्रगतिशील सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष के घर मे चल रहा था कार्यक्रम।

जैजैपुर विधानसभा में मतदाताओ को रिझाने के लिए साड़ी बाटने का लगा आरोप

सक्ती /जैजैपुर; प्रगतिशील सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज द्वारा अपने घर मे हजारो की संक्या में सतनामी समाज के महिला पुरुषों को एकत्रित करके सम्मान सभा का आयोजन किया गया था। तथा खाना पीना की जुगाड़ लोगो के लिए किया गया था जिसमे उनके द्वारा समाज के महिलाओं को साड़ी वितरण किया जा रहा था। जिसे उड़नदस्ता की टीम ने मौके पर जाकर जप्ती कार्रवाई कर जैजैपुर थाना में सुपुर्द किये है।

इस संबंध में जैजैपुर उड़नदस्ता टीम से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्र 37 की उड़नदस्ता की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इस दौरान उन्हें जैजैपुर की ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा के सरपंच छोटेलाल भारद्वाज के घर भीड़ दिखने पर उनके घर जाकर देखने पर महिलाओं को साड़ी वितरण करना पाया गया जिसमे कुल 169 नग साड़ी कीमत 27 हजार 3 सौ 84 रुपए को मौके पर ही जप्ती कर जैजैपुर थाना को सुपुर्द किये है।

वही प्रगतिशील सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने बताया कि मैं प्रगतिशील सतनामी समाज का जिलाध्यक्ष हु और मेरे द्वारा पिछले तीन वर्षों से  अपने समाज के महिलाओं और पुरुषों को सम्मान करते आ रहा हु। इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नही है

जैजैपुर विधानसभा में वोटरों को रिझाने के लिए साड़ी बाटने का लगा आरोप ।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा में कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. लिहाजा वोटरों को रिझाने के लिए साड़ी और अन्य सामग्री बांटने की चर्चा है छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू, भाजपा से कृष्णकांत चन्द्रा और बसपा से केशव प्रसाद चन्द्रा एवं जनता जोगी कांग्रेस जे पार्टी से टेकचंद चन्द्रा और निर्दलीय ओमप्रकाश बंजारे के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. लिहाजा वोटरों को रिझाने के लिए जैजैपुर विधानसभा में साड़ी और अन्य प्रलोभन की सामग्री बांटने की चर्चा

अब आम हो चुकी है. इसी बीच टीम को  साड़ी बांटने का जानकारी मिलते ही टीम ओडेकेरा पहुच कर साड़ी जप्त किया गया है

जो जैजैपुर विधानसभा के ओडेकेरा का बताया जा रहा है. इसे कांग्रेस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन बताया जा रहा है

वर्जन 1 –

मेरे जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरे द्वारा समाज के सभी महिलाएं एवं पुरुषों को मेरे द्वारा सामान किया जाता है इसी संबंध में मैं हर वर्ष के भांति तीसरे वर्ष भी मैं सम्मान सभा का आयोजन मैं अपने घर में रखा था, और इसमें किसी राजनीति पार्टी से कोई लेना देना नही है।

छोटे लाल भारद्वाज( प्रगतिशील सतनामी समाज जिला अध्यक्ष सक्ति)

वर्जन 2- गस्त के दैरान ओडकेरा गांव में भीड़-भाड़ दिखने पर हमारे टीम द्वारा जब जांच की गई तो छोटे लाल सरपंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का मामला सामने आया जिसकी अनुमति मांगा गया था परंतु अनुमति नही थी वही वितरण करने वाले  सामग्री को भी उनके पास अनुमति नही थी जहां से 163 नग साड़ी जप्त कर जैजैपुर थाने में सुपूर्त किया गया।

(आशुतोष पटेल एफएसटी जांच अधिकारी जैजैपुर)

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • b8e83c7c-7b53-4a18-942a-56bf9750c125
    स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in