• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा- अभिषेक मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री

शराब घोटाला : कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार की जननी-ईश्वर साहू जिला अध्यक्ष सक्ती

सक्ती, 12 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार में हुए बड़े शराब घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी मामले में और बड़े नाम सामने आयेंगे, कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्टाचार के जन्मदाता हैं। उन्होंने बताया कि जब 29 जून 2025 को EOW ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था,जिनमें से 7 रिटायर्ड और 22 पदस्थ अधिकारी थे, तब बड़े नामों की संलिप्तता क्यों छुपा दी गयी थी जबकि मामले में ED के अधीन मनी लाँड्रिंग के तहत जांच कर रही है और जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य के नाम भी आ रहें हैं। घोटाले में अधिकारी तो सिर्फ अपने नेताओं के आदेश का पालन कर रहे थे,जबकि जो दुकानों में शराब आती थी उनके व्यापारी तो नेताओं से सेटिंग कर माल भेज रहे थे।क्या बड़े लोगों का नाम छुपाया जा रहा है?

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग चावला ने कहा कि इस घोटाले को किस तरह 2019–2023 के बीच अंजाम दिया गया जिसमें 15 जिलों में “B‑part” यानी बिना शुल्क की गयी अतिरिक्त देशी शराब सरकारी दुकानों में बेची गई। असली होलोग्राम के साथ नकली होलोग्राम भी एक साथ प्रिंट होता था। घोटाले में लगभग 22 सक्रिय आबकारी अधिकारी निलंबित हो चुके हैं; इनमें असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर आदि शामिल हैं।अब तक 13 व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें पूर्व MLA और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व IAS अनिल तुतेजा, कारोबारी अनवर ढेबर तथा विजय भाटिया प्रमुख हैं

जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में करीब 88 करोड़ रुपए का कमीशन पाने निलंबित अधिकारियों में आबकारी आयुक्त अनिमेष नेताम,अरविंद कुमार पाटले, नीतू नोतानी, नोहर सिंह ठाकुर और विजय सेन शर्मा सहित आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह दर्दी, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, नितिन खंडूजा, प्रमोद कुमार नेताम, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, राजेश जायसवाल, मंजुश्री कसेर, दिनकर वासनिक,आशीष कोसम,
सौरभ बख्शी, प्रकाश पाल, रामकृष्ण मिश्रा, अलेख राम सिदार और सोनल नेताम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत निलंबित किया गया है।
इन सभी को प्रति पेटी में औसतन 3.36% कमीशन मिलता था। इसमें सात अफसर ऐसे भी हैं जो रिटायर हो गए हैं और एक ही मौत हो गई है। आबकारी उपायुक्त को हर महीने लगभग 2 लाख, सहायक उपायुक्त को 1.50 लाख, जिला
आबकारी अधिकारी को 1.25 लाख और सहायक आबकारी अधिकारी को 1 लाख रुपए सैलरी मिलतीहै,100% पैसा बेहद हिसाब से बंटता एक-एक पेटी की गिनती होती थी। आबकारी घोटाला इतने सिस्टम से किया जाता था इसे देखकर जांच करने वाले अफसर भी हैरान हैं। डिस्टलरी से कितनी पेटी निकली, कितने नकली होलोग्राम बने, किस दुकान से कितनी पेटी बेची गई इसका पूरा हिसाब रखा जाता था। एक- एक पेटी का कमीशन जोड़ा जाता था। डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टर और शराब दुकानों से हर महीने इसकी बैलेंसशीट आती । इसी शीट के अनुसार नीचे से ऊपर तक पैसा जाता। सभी के पास कैश ही पहुंचता था। यह पूरा सिस्टम “Excise Syndicate” द्वारा संचालित था, जिसमें अधिकारी, व्यापारी, और डिस्ट्रिब्यूटर्स शामिल थे।

ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष टिकेश्वर चंद्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है, वर्तमान भाजपा सरकार से मात्र डेढ़ साल में ही जनता त्रस्त हो चुकी है,प्रदेश में 67 नयी शराब दुकान क्यों खोली गयी, क्या इसमें भी नेताओं द्वारा कुछ खेल खेला जा रहा है! जनता अब राज्य में किसी तीसरे विकल्प की तलाश में है जो ईमानदार और जनहित कार्यों को करने वाली पार्टी हो जिसमें आम आदमी पार्टी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेगी

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2023-08-03 at 10.33.46 PM
    चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा…
  • 02-41
    छत्तीसगढ़ चावल घोटाला के जांच अब CBI करही , विष्णु…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय
    शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in