• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला महामंत्री के पद ले गगन जयपुरिया ला हटाये के आदेश जारी, सोसल मिडिया मा होवा थे वायरल

गगन पर लगा अन्य पार्टी के प्रचार का आरोप- पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पद मुक्त किए गए गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री पद से हटाया गगन को, जेजेपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे गगन
सक्ति-शक्तिं जिले की जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम करने के चलते भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने महामंत्री गगन जयपुरिया को पद से मुक्त कर दिया है, उपरोक्त आदेश भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 1 दिसंबर 2023 को जारी करते हुए उपरोक्त सूचना छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव एवं शक्ति जिले के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला को दी है


भाजपा शक्ति जिले के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा शक्ति जिले के महामंत्री गगन जयपुरिया को विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पद मुक्त किया गया है, एवं गगन जयपुरिया ने जेजेपुर विधानसभा में चुनाव के दौरान अन्य पार्टी के पक्ष में कार्य किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है, ज्ञात हो की गगन जयपुरिया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के महामंत्री हैं तथा वे पूर्व में अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रह चुके है, तथा जांजगीर चांपा जिला पंचायत के सदस्य एवं वन विभाग के सभापतिं भी है, तथा वे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद से ही साल 2020 से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे एवं उन्होंने जोर-जोर से विधानसभा चुनाव की टिकट भी मांगी थी गगन जयपुरिया मूलत बम्हनीनडीह के निवासी हैं एवं उनका क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव देखा जाता है, तथा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी उन्होंने सामान्य वर्ग से होने के बावजूद काफी मतों से जीता था तथा जेजेपुर नगर पंचायत क्षेत्र में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के हिसाब से अपना स्वयं का मकान एवं

कार्यालय भी बना लिया था, किंतु भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी, राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि वे नाराज चल रहे थे तथा भाजपा ने वर्तमान शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंदा को अपना प्रत्याशी बनाया एवं कृष्णकांत चंदा ने भी पूरी ताकत के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ा किंतु मतदान संपन्न होने के बाद एकाएक भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा द्वारा जिला महामंत्री के पद से गगन जयपुरिया को पदमुक्त कर दिया गया है तथा अब देखना होगा कि गगन जयपुरिया की भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में क्या भूमिका होगी

Related Posts:

  • 71f9108d-8202-49b8-9664-3f7dfb232d52
    सक्‍ती जिला म तहसीलदार के दबंगाई आगू आये हे जिहा :…
  • cd1c9846-383a-4844-a922-259589e082a2
    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ह जांजगीर-चांपा और सक्ती…
  • WhatsApp-Image-2023-11-06-at-18.33.01-1
    चंद्रा समाज का कचन्दा में विशाल सम्मेलन हुआ संपन्न,…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in