सक्ति जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा की पत्नी द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलादुला, खरवानी, कचंदा में जन संपर्क करने पहुंचे। ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी के साथ नारे बाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।


भाजपा को जीतने की अपील
जैजैपुर/बेलादुला ; ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह पर कृष्णकांत चंद्रा जी की पत्नी का पुष्प हार श्रीफल से स्वागत करते रहे। ग्राम बेलादुला में भाजपा एकतरफा माहौल होना प्रतीत हो रहा था,

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा की पत्नी ग्राम वासियों को अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते उन्हे उनसे भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहां की अब तक जैजैपुर क्षेत्र में कांग्रेस और बसपा कोई विकास नहीं किया।

अगर वे विधायक बनेंगे तो प्राथमिकता से ग्राम बेलादुला में बिकास की गंगा बहायेगे , सभी इंसान के पात्र महिलाओं को पेंशन दिलवाने का काम करेंगे सभी पात्र परिवार को पीएम आवास दिलवाने की बात कहीं। आगे कहां की किसान पेंशन को हमारे प्रधानमंत्री द्वारा दिया जा रहा है साथ ही साथ भाजपा के घोषणा पत्र की तमाम वादों की जानकारी मिडिया को दिया जिसमें प्रमुख रूप से महिलाओं को एक-एक महिला सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह ₹1000 देने की बात कहीं। वही 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा और भूमिहीन मजदूरों को 10000 दिया जाएगा। 1

लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। बेरोजगार युवकों को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए यदि वे लोन लेते है तो 50% सब्सिडी दी जाएगी यानिके कोई 50 लाख का लोन लेता है तो उसे 25 लाख छुट दिया जाएगा। इस प्रकार की तमाम जनहित कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर किया जाएगा और यह सारी घोषणा केवल घोषणा मात्र ही नहीं है या नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है।

आगे उन्होंने सभी ग्राम वासियों से इस बार जयजयपुर क्षेत्र में भाजपा का सेवा करने एक मौका देने की अपील किया












