• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ह जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के गांव म आमसभा ल करिस संबोधित

कांग्रेसी भ्रष्टाचारी को जांजगीर-चांपा लोकसभा में ऐसे हराना है, दोबारा लड़ने की हिम्मत ना करे

कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना का किया नकल, साव ने कहा- नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े जी को आशीर्वाद देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

सक्ती/जांजगीर-चांपा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के आमसभा में सुनने तपती दोपहर में भी हजारों लोग पहुंचे। श्री साव ने गुरुवार को कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता जांगड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। वो इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह सरल और स्वच्छ छवि की है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भगोड़े के नाम से बदनाम है। आरंग विधानसभा में भाजपा के खुशवंत साहेब ने बुरी तरह पराजित किया है। अब 20 साल बाद लौटकर जांजगीर चांपा आया है। इस बार ऐसे हराना है कि, यहां दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत ना करें।

जांजगीर चांपा लोकसभा के कटेकोनी छोटे (चंद्रपुर) में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक महिलाओं को एक हजार रुपए मासिक मिलते रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने पांच साल में 500 रुपए नहीं दिया। अब एक लाख रुपए देनी की बात कर रही है। नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है। इनके झांसे में नहीं आना है। कमल में बटन दबाकर मोदी जी की सरकार बनानी है।

सरहर में साव बोले कि, सक्ती के विधायक चरणदास महंत ने गरीब मां के बेटे पीएम मोदी के सिर को लाठी से मारने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ की जनता मोदी का परिवार है, पहले इससे निपटना होगा।

साव ने गोधना, नवागढ़ और पोड़ी में कहा कि, गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए किसानों को साल में 6 हजार रुपए मिल रहा है। हर घर में शौचालय बना है, मुफ्त रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। हर घर नल से जल पहुंचा है। कोरोना काल में 130 करोड़ जनता को मुफ्त में टीका लगवाया है। मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। पंजा छाप की सरकार बनाते तो ये काम नहीं होता। कांग्रेस देश में 60 साल तक राज किया। लेकिन गांव, गरीब और किसानों के लिए काम नहीं किया।

साव ने कहा कि, लोकसभा 2024 का चुनाव विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। गरीब मां के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। देश के मान और समान को आगे बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए कमल में बटन दबाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को भारी मतों से विजय बनाएं।

सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं आमसभा में सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

Related Posts:

  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • जैजैपुर विधानसभा में एक ऐसा प्रत्याशी है जो कांग्रेस का विधायक बनाने में मील का पत्थर साबित कर सकता है जनताओं के दिलों में राज करने वाला' आलोक सोनवानी
    जैजैपुर विधानसभा में एक ऐसा प्रत्याशी है जो कांग्रेस…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • a40b8093-b3df-469d-9c5d-ad5fcb6926a8
    राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य म रामनामी समाज जांजगीर…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in