• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला जेल सक्ती में गायत्री परिवार एवं स्काउट गाइडस ने बंदियों को राखी बांधा…

.


  • जिला जेल सक्ती में आज गायत्री परिवार के साथ स्काउट गाइड लीडर्स के साथ बच्चों ने बंदियों को राखी बांध कर उन्हें अपनापन का अहसास कराया।
    जेल में आज रक्षा बंधन पर्व पर सर्वप्रथम जेल अधीक्षक सतीश भार्गव ने आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए सबके आगमन पर खुशी का इजहार किया, पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बंदियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए आग्रह किया कि आप सभी बंदी जन आज रक्षाबंधन पर अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने के सद संकल्प स्वरूप उपहार बहनों को दें तो निश्चित रुप से आज का यह आयोजन अपने उद्देश्य को प्राप्त करेगा।
    जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने बंदी भाइयों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए उन्हें रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी तो वहीं स्काउट के जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल ने गायत्री परिवार एवं स्काउट गाइडस के बहनों के द्वारा समाज से वंचित बंदियों को राखी पहना कर उन्हें अपनापन और प्यार दिया है वह निश्चित रूप से तारीफ ए काबिल है।
    विदित हो कि इस साल जेल प्रशासन ने शनिवार को रक्षा बंधन पर बंदियों के परिजनों को राखी मिलन की अनुमति प्रदान की है फलस्वरूप आज रक्षा बंधन के पूर्व दिवस पर गायत्री परिवार एवं जिला स्काउट गाइडस की बहनों ने पूरे बंदियों के कलाई में राखी बांध कर उन्हें मिठाई खिलाया और भाव भरा स्नेह समर्पित किया जिससे सक्ती जेल का वातावरण चंद पलों के लिए ही सही परिवारिक नजर आ रहा था ।
    आयोजन को सफल बनाने में गाइड लीडर्स कमलादपि गबेल, रंजिता राज के साथ ही गायत्री परिवार की बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 4.13.01 PM
    BJP महिला मोर्चा एवं ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जेल…
  • WhatsApp Image 2025-05-01 at 3.26.56 PM (1)
    जिला स्काउट गाइड् पर्यावरण अऊ जल संरक्षण ल लेके…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in