• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

BJP महिला मोर्चा एवं ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जेल बंदियों को बांधा राखी…

रक्षा बंधन का इतिहास पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं का एक अनूठा संगम…

अधिवक्ता चितरंजय

रक्षा बंधन का इतिहास पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं का एक अनूठा संगम है, जो हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, यह बात बताते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उप जेल शक्ति में रक्षा बंधन पर्व पर उपस्थित ब्रह्माकुमारीज और भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की बहनों की गरिमामय उपस्थिति में विचाराधीन बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन पलों में हम परस्पर रक्षा का संकल्प लेकर समाज में भाईचारा के साथ एक दूसरे के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।


ब्रह्माकुमारीज केंद्र की संचालिका तुलसी बहन ने बंदियों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नशामुक्त एवं अपराध मुक्त जीवनचर्या को अपनाने का आग्रह किया तो वहीं ब्रह्माकुमारीज बहनों ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की स्पष्ट दिलाई तो वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू ने बंदियों को राखी बांधने के साथ कहा कि आप इस कारागार से निकलने के बाद समाज में सुख समृद्धि एवं शांति के साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें।


रक्षाबंधन कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल ने आयोजन में सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारीज एवं महिला मोर्चा की बहनों के साथ समाज सेवा के प्रतीक अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवं उपस्थित बहनों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए आग्रह किया कि आप सबका स्नेह और सहयोग इन बंदियों के साथ जेल प्रशासन को हमेशा मिलता रहे।


रक्षाबंधन पर्व के शुरुवात में ब्रह्माकुमारीज बहनों ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवं जेलर विजय पटेल को राखी बांधने के साथ ही उपस्थित सभी सभी बंदियों रक्षासूत्र बांध कर मिठाई खिलाया तब युवा मोर्चा की बहनों ने सामूहिक रूप से बंदियों को लड्डू खिलाते हुए राखी बांध कर सद्मार्ग में चलकर से सुखी और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने आग्रह किया।


इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी साहू (अध्यक्ष )
रेखा जायसवाल (उपाध्यक्ष )
रीता पटेल (उपाध्यक्ष )
भानुप्रिया जायसवाल (मिडिया प्रभारी )
सुष्मा कसेर (मण्डल अध्यक्ष),अमिता लहरे (जनपद सदस्य), सेवती साहू (नगर मंडल उपाध्यक्ष शक्ति)
राजकुमारी कसेर (महिला मोर्चा मंडल मंत्री) आरती साहू (मण्डल महामंत्री भोथीया) सुखमती साहू (सह कोषाध्यक्ष) तथा ब्रह्माकुमारीज परिवार के भाई बहन एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार से कोंडके मौर्य के साथ जेल परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 15.22.28_870cb96f
    जिला जेल सक्ती में गायत्री परिवार एवं स्काउट गाइडस…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp Image 2026-04-06 at 7.19.38 PM
    स्थापना दिवस पर खास… अटल आस्था का प्रतीक कमल…
  • श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर शिवलिंग का नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया अभिषेक
    श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in