• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺ जिले के समस्त थाना/चौकियों के अंतर्गत राहवीर योजना के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

⏺ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मितान बनाया गया जिसको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोपी भी वितरण किया गया

⏺ जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों से लगभग 1700 लोग राहवीर योजना के जन- जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्रांर्गत गांवों में जा-जाकर पुलिस द्वारा राहवीर योजना के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

⏩ जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिनांक 13.07.25 को जिले के थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत अलग अलग जगहों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगो को बताया कि “राहवीर योजना” एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।

  1. गंभीर सड़क दुर्घटनों में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचकर चिकित्सा उपचार प्रदान करने जान बचाई हो।
  2. गोल्डन ऑवर- किसी दर्दनाक चोट के बाद 01 घंटे की अवधि जिसमें तत्काल चिकित्सा, सुविधा प्रदान करके मृत्यु रोकने की सर्वाधिक संभावना होती है। गंभीर सड़क दुर्घटना – बड़ी सर्जरी, अस्पताल में न्यूनतम 03 दिवस तक भर्ती, मस्तिक में चोट,रीड की हड्डी की चोंटे, उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु।
  3. वित्तीय सहायता (पुरूस्कार के रूप में)
    (1) एक राहवीर एक सड़क दुर्घटना के एक या अधिक पीड़ित की जान बचाया हो तो पुरस्कार।
    (2) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना एक पीड़ित व्यक्ति को जान बचाते है तो 25 हजार रूपयें राशि बराबर बांटी जावेगी।यें राशि बराबर बांटी जावेगी।
    (3) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना की एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते है तो पुरस्कार की राशि प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रूपयें, प्रति गुड सेमेरिटन की होगी।
    प्रशंसा प्रमाण पत्र – नगद के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जावेगा।
    सबसे योग्य राहवीर के लिए 10 राष्ट्रीय पुरस्कार होगें, उन्हे 1 लाख रूपयें का पुरस्कार दिया जावेगा।
    चयन प्रक्रिया:-
    घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी जाती है तो डाक्टर से विवरण सत्यापित करने के बाद पुलिस ऐसे सेमेरिटन को अधिकारिक लेटर पेड पर पावती देगा जिसमें निम्न बातें का उल्लेख रहेगा। राहवीर, (गुड सेमेरिटन) का नाम, मोबाईल नं, पता, घटना का स्थान दिनांक और समय, सेमेरिटन ने पीड़ित की जान बचाने में किस तरह की मदद की है।
    ‘‘हिट एंड रन‘‘ मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा योजना 2022 के तहत यदि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है तो 50 हजार रूपयें और मृत्यु होने पर 02 लाख रूपयें के मुआवजे का प्रावधान है, तथा लगभग 03-04 माह के समय सीमा में मुआवजा की संपूर्ण राशि पीड़ित पक्ष को प्राप्त हो जाती है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 19.18.54_93751280
    👉 जिले के थाना/चौकि क्षेत्र अंतर्गत गांव म राहवीर…
  • c4377fea-e275-48ca-9e47-2125a6f6904f
    जिला के समस्त थाना/चौकि मन म एक संग 14 अलग-अलग…
  • ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा म आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम म शामिल  होइन हे
    ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • राजीव युवा मितान क्लब
    राजीव युवा मितान क्लब
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in