• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला के समस्त थाना/चौकि मन म एक संग 14 अलग-अलग क्षेत्र सड़क सुरक्षा मितान बनाय सेती राहवीर योजना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन म सुभारंभ करिन हे

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मिलान बनाया गया जिसको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोपी भी वितरण किया गया

⏺️रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को त्यरित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक जगह में थाना/चौकियों का मोबाईल नं एवं नजदीकी एम्बुलेंस का मोबाईल नं. भी लिखा जावेगा।

⏺️जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों से लगभग 2000 लोग राहवीर योजना के जन- जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्रांर्गत गांवों में जा-जाकर पुलिस द्वारा राहवीर योजना के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

⏩पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा द्वारा दिनांक 02.06.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांर्गत ग्राम बनारी, थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अमरताल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एवं DSP प्रदीप कुमार सोरी तथा थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, थाना पामगढ़ क्षेत्र में DSP श्री जितेन्द्र खुंटे, चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम पाली में DSP श्रीमती कविता ठाकुर एवं थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पिपरदा गांव में SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार द्वारा राहवीर योजना के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा लोगों को जागरूकता करते हुए राहवीर योजना के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

⏩ जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना जाजंगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित लोगो को बताया कि “राहवीर योजना” एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नार्गा नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।

  1. गंभीर सड़क दुर्घटनों में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचकर चिकित्सा उपचार प्रदान करने जान बचाई हो।
  2. गोल्डन ऑवर- किसी दर्दनाक चोट के बाद 01 घंटे की अवधि जिसमें तत्काल चिकित्सा, सुविधा प्रदान करके मृत्यु रोकने की सर्वाधिक संभावना होती है। गंभीर सड़क दुर्घटना – बड़ी सर्जरी, अस्पताल में न्यूनतम 03 दिवस तक भर्ती, मस्तिक में चोट,रीड की हड्डी की चोंटे, उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु।
  3. वित्तीय सहायता (पुरूस्कार के रूप में)
    (1) एक राहवीर एक सड़क दुर्घटना के एक या अधिक पीड़ित की जान बचाया हो तो पुरस्कार।
    (2) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना एक पीड़ित व्यक्ति को जान बचाते है तो 25 हजार रूपयें राशि बराबर बांटी जावेगी।
    (2) एक से अधिक राहवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना की एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते है तो पुरस्कार की राशि प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रूपयें, प्रति गुड सेमेरिटन की होगी। प्रशंसा प्रमाण पत्र – नगद के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जावेगा। सबसे योग्य राहवीर के लिए 10 राष्ट्रीय पुरस्कार होगें, उन्हे 1 लाख रूपयें का पुरस्कार दिया जावेगा। चयन प्रक्रिया:-
    घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी जाती है तो डाक्टर से विवरण सत्यापित करने के बाद पुलिस ऐसे सेमेरिटन को अधिकारिक लेटर पेड पर पावती देगा जिसमें निम्न बातें का उल्लेख रहेगा। राहवीर, (गुड सेमेरिटन) का नाम, मोबाईल नं, पता, घटना का स्थान दिनांक और समय, सेमेरिटन ने पीड़ित की जान बचाने में किस तरह की मदद की है। ‘‘हिट एंड रन‘‘ मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा योजना 2022 के तहत यदि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है तो 50 हजार रूपयें और मृत्यु होने पर 02 लाख रूपयें के मुआवजे का प्रावधान है, तथा लगभग 03-04 माह के समय सीमा में मुआवजा की संपूर्ण राषि पीड़ित पक्ष को प्राप्त हो जाती है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 19.18.54_93751280
    👉 जिले के थाना/चौकि क्षेत्र अंतर्गत गांव म राहवीर…
  • WhatsApp Image 2025-07-14 at 14.31.01_680e69fc
    ⏺ जिले के समस्त थाना/चौकियों के अंतर्गत राहवीर योजना…
  • ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा म आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम म शामिल  होइन हे
    ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • राजीव युवा मितान क्लब
    राजीव युवा मितान क्लब
  • Untitled-1 copy
    सड़क दुर्घटना म घायल मन के मदद करे के अब मिलही 25…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in