• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राजीव युवा मितान क्लब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राजीव युवा मितान क्लब योजना 2022-2023 का शुभारम्भ कर दिया है। CG Rajiv Yuva Mitan Club Yojana के अंतर्गत प्रदेश में सरकार 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए नया क्लब बनवाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सीजी राजीव युवा मितान क्लब योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Rajiv Yuva Mitan Club Scheme: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुवात की हैं, आज के इस पोस्ट में राजीव युवा मितान क्लब गठन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब गठन प्रक्रिया

  • प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जायेगा, राज्य शासन के निर्देश पर 2500 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में एक से अधिक क्लब का गठन किया जा सकेगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 01 क्लब के मान से कुल 11864 एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 1805 राजीव युवा मितान क्लब का गठन होगा।
  • नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुसार एक से अधिक राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जायेगा।
  • रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यक्षेत्र में भी राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा सकेगा।
  • राजीव युवा मितान क्लब में 18 से 40 आयु वर्ग के न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 40 सदस्य होंगे, जिसमे से कम से कम एक तिहाई महिला सदस्य होंगे। सदस्यों का चयन लिंग, जाति या धर्म के आधार पर नहीं होगा। जिले के प्रभारी मंत्रीजी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।
  • प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये प्रति राजीव युवा नितान क्लब के मान से राशि 132 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय होगा। प्रदेश में कुल क्लबों की संख्या 13269 होगी एवं सदस्यों की संख्या न्यूनतम 2.66,380 एवं अधिकतम 5,30,760 होगी।
  • राजीव युवा मितान क्लब के गठन का आदेश, नगर निगम क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा किया जायेगा।
  • राजीव युवा मितान क्लब के सामान्य सभा में उसके पदाधिकारी सहित सभी सदस्य होंगे। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की नियुक्ति जिले के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर की जायेगी।
  • राजीव युवा मितान क्लब योजना का संचालन छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा किया जायेगा

राजीव युवा मितान क्लब विघटन प्रक्रिया

राजीव युवा मितान का गठन / विघटन दो तिहाई बहुमत के आधार पर किया जायेगा। परन्तु जिले के प्रभारी मंत्रीजी का यह विशेषाधिकार होगा कि वह राजीव युवा मितान क्लब का विघटन कभी भी कर सकेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब के सामान्य सभा में उसके पदाधिकारी सहित सभी सदस्य होगें जिसका कार्यकाल 01 वित्तीय वर्ष होगा, जिसके समाप्ति उपरान्त आवश्यकतानुसार नवीन क्लब गठन / नवीनीकरण कराना आवश्यक होगा।

राजीव युवा मितान क्लब के किसी सदस्य को जिले के प्रभारी मंत्रीजी की अनुशंसा उपरान्त नगर निगम क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश द्वारा सदस्यता समाप्त की जा सकेगी।

श्रीमती नीतू देवांगन पति हेत राम देवांगन

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-30 at 3.21.26 PM (1)
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • Untitled-1
    छत्तीसगढ़ बनेगा बड़े आयोजनों और पर्यटन का नया केंद्र…

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in