• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा म सोना-चांदी चमकाए के नाम म ठगी

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी में एक महिला के साथ सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात लोग कंपनी का प्रचार करने के बहाने महिला के 40 हजार रुपए के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।पीड़ित नर्मदा बाई साहू ने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और सोना-चांदी चमकाने वाली कंपनी का प्रचार करने की बात कही। पहले उन्होंने घर का एक पीतल का लोटा चमकाकर दिखाया।इसके बाद उन्होंने महिला से उनके सोने के जेवर मांगे। महिला ने अपनी सोने की चेन और खुटी उन्हें दे दी। आरोपियों ने जेवरात को एक टिफिन बॉक्स में रखा और महिला को 10 मिनट बाद खोलने को कहा।

जब महिला ने 5 मिनट बाद ही टिफिन बॉक्स खोला तो उसमें जेवरात गायब थे। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति सोना-चांदी चमकाने की बात करे तो तुरंत थाने में सूचना दें।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • ecb6c58d-7943-4aed-86ef-96cbd076eb25
    ग्राम पंचायत अंगारखार में चोरी का मामला: पुलिस की…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • image-3
    सक्ती म पंचायत सचिवों के ठगी के अनोखा मामला: मासिक…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in