• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम पंचायत अंगारखार में चोरी का मामला: पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

नीलकंठ धिरहे

जिला जांजगीर चांपा पंतोरा चौकी के ग्राम पंचायत अंगारखार, पंतोरा चौकी क्षेत्र में 3 दिसंबर 2024 को एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। आवेदनकर्ता प्रेम लाल लहरे ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर से शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग ₹5 लाख के जेवरात और ₹1,00,000 नकद की चोरी कर ली। चोरी कर लिया गया सोने चांदी जेवर सामान में 17 नग सोने के गेहूंदाने, 6 नग चांदी के करधनी, 1 नग चांदी का लच्छा, 3 नग पायल, 1 नग बाजूबंद, चांदी की अंगूठी, चेन और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

पंतोरा चौकी प्रभारी पुलिस की निष्क्रियता का आरोप
प्रेम लाल लहरे ने इस घटना की रिपोर्ट घटना के दिन ही पंतोरा चौकी में दर्ज कराई थी। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, पुलिस न तो चोरों को पकड़ पाई है और न ही चोरी हुए सामान को बरामद कर सकी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पंतोरा चौकी प्रभारी इस गंभीर मामले को हल्के में ले रहे हैं और केवल औपचारिकता निभाने में लगे हुए हैं। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर प्रेम लाल ने 27 दिसंबर 2024 को जांजगीर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पीड़ित ने की कार्यवाही की मांग
प्रेम लाल लहरे ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि यदि पंतोरा चौकी प्रभारी तत्परता दिखाते, तो चोर अब तक पकड़े जा सकते थे। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।पंतोरा चौकी पुलिस प्रशासन की जवाबदेही इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और उनकी जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जहां पीड़ित परिवार अपनी मेहनत की कमाई और जेवरात खोने से दुखी है, वहीं प्रशासन की उदासीनता से उनका विश्वास टूट रहा है। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों को पकड़ने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए ठोस कदम उठाए। भवानी सिंह पंतोरा चौकी प्रभारी से मीडिया कर्मी बात करना चाह तो 10 बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझाइससे अंदाजा लगाया जा सकता है

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • a29883cc-10f5-44f0-8f86-9ea381b1044e_1739461054547
    जांजगीर-चांपा म सोना-चांदी चमकाए के नाम म ठगी

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in