• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती म पंचायत सचिवों के ठगी के अनोखा मामला: मासिक पत्रिका के वार्षिक सदस्यता शुल्क के नाम म चेक से लिए पैसे, फिर हो गइन ठगी के शिकार, जांच म जुटिस पुलिस

सक्ती जिले मे ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। ठग ने खुद को न्यू इंडिया (भारत का संकल्प) मासिक पत्रिका का प्रतिनिधि बताकर मासिक पत्रिका की वार्षिक सदस्यता शुल्क के नाम पर ग्राम पंचायत के सचिवों से एक एक हजार रुपए के चेक की मांग की। ग्राम पंचायत सचिवों ने ठगों को चेक दे दिया। जिसके बाद ठगों ने चेक की राशि में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर ग्राम पंचायत सचिवों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत लगभग 14 ग्राम पंचायत के सचिवों के पास कुछ दिन पहले दो युवक आए और खुद को न्यू इंडिया (भारत का संकल्प) मासिक पत्रिका का प्रतिनिधि बताया जो पंचायत से संबंधित गतिविधियों को प्रकाशित करते है। उन्होंने मासिक पत्रिका की वार्षिक सदस्यता के नाम पर चेक के माध्यम से उनसे एक एक हजार रूपए की मांग की। कुछ सचिवों ने नगदी रकम देने की भी बात कही लेकिन उन्होंने मना करते हुए चेक की मांग की। जिसके बाद सचिवों ने चेक के माध्यम से एक हजार रुपए दे दिए। चेक देने के लगभग 10 दिन बाद ग्राम पंचायत सचिवों को पता चला कि किसी पंचायत के खाते से एक हजार की जगह 31 हजार तो किसी पंचायत के खाते से 64 हजार रुपए आहरित कर लिए गए है।

ग्राम पंचायत सचिवों ने बैंक से इसकी जानकारी निकाली तो पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद सचिवों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला पूरी तरह से चेक में छेड़छाड़ कर राशि बढ़ाई जाने का है। ठगी की राशि राजधानी रायपुर के एचडीएफसी बैंक में दीपक दीप कुमार के नाम से आहरित की गई है। सभी पंचायत की राशि का आकलन किया जाए तो 10 से 12 लाख रुपए इस पत्रिका के प्रतिनिधि के द्वारा सरपंच सचिव से ठगी कर ली गई है। इनके द्वारा दिए गए रसीद मे यह स्पष्ट दिख रहा है कि ठगों ने भारत सरकार के चार शेर वाले राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग किया है। इस मामले को लेकर सरपंच सचिव थाने, बैंक और जिला पंचायत में अपनी राशि वापस दिलाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • Untitled-1 copy
     जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़…
  • 2026-05-29-04-08-48-1002571143
    गैस एजेंसी का फर्जी नंबर पड़ गया भारी, बुजुर्ग को…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
    शासकीयकरण के मांग ल लेके पंचायत सचिव मन के हड़ताल…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in