• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

आदर्श पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम… अधिवक्ता चितरंजय पटेल, मुख्य अतिथि

सक्ती, आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों का दही हांडी फोड़, के साथ आगंतुकों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया जमीन स्कूल संचालक दिनेश साहू ने अपने आंखों में पट्टी बांधे होने के बावजूद एक ही कार से मटका को तोड़ कर प्रतियोगिता जीत लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के साथ श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ पश्चात नन्हे मुन्ने भैया बहनों ने सज धज कर राधा कृष्ण की मनोरम झांकी प्रस्तुत किया ।
पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि चितरंजय पटेल, विशिष्ट अतिथिगण दुलीचंद साहू संचालक सकरेली (बा), सुरेश जायसवाल नोडल अधिकारी, तपेश शर्मा अध्यक्ष पत्रकार संघ, श्यामलाल राठौर अध्यक्ष शाला विकास समिति , संकुल समन्वयक महेंद्र राठौर, अधिवक्ता दिनेश राठौर का चंदन तिलक व पुष्प गुच्छ व कलम भेंट कर स्वागत किया गया तब अतिथियोंं के स्वागत भाषण करते हुए संचालक दिनेश साहू ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु अभ्यागतों के प्रति साधुवाद प्रगट किया।
अतिथि उद्बोधन में विशिष्ट दुलीचंद ने आयोजन की प्रशंशा करते हुए शाला परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
नोडल सुरेश जायसवाल ने संचालक दिनेश साहू की प्रयास की तारीफ करते हुए विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की कामना किया।
मुख्य अभ्यागत अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय सिंह पटेल ने कहा कि आदर्श विद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा सभी विद्यालयों को इसका अनुसरण करना चाहिए तभी भारतीय धर्म एवम संस्कृति सशक्त होकर भारत विशगुरु कहलाएगा।
आज विद्यालय में जन्माष्टमी उत्सव समारोह का सफल संचालन बी डी चौहान (मसानिया) ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन श्रीमती लता राठौर ने किया तब इन लमहों को पत्रकार तपेश शर्मा मे बखूबी तस्वीर के रूप में कैद कर लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की शिक्षिकाओं नीलिमा केंवट, नेहा राठौर, इंदिरा वैष्णव, राधिका वैष्णव,सोनिया यादव, कविता यादव, कुमकुम यादव, दीपक कंवर के सतत प्रयास व सक्रिय योगदान रहा।पश्चात समापन पर समस्त शिक्षकवृंद व वरिष्ठजनो ने सामूहिक स्वल्पाहार का आनंद लिया ।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 30f8cff8-a8b4-4820-bf1c-c0b91136e2c5
    मणिका माता कॉन्वेंट स्कूल भोथिया म मनाये गईस कृष्ण जन्मोत्सव
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in