• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ति जिला पत्रकार संघ का पुनर्गठन, तपेश शर्मा बनाए गए अध्यक्ष

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

जिला पत्रकार संघ का पुनर्गठन तपेश शर्मा बनाए गए अध्यक्ष

वर्तमान परिवेश में सर्वांगीण विकास के परिकल्पना को साकार करने में पत्रकार की महती भूमिका है…

संरक्षक चितरंजय पटेल, अधिवक्ता

पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित कराने के लिए पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ सरकार को दिया धन्यवाद

सक्ती/ वर्तमान परिस्थितियों को समाज के सर्वांगीण उत्थान में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है यह बात कहते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जिला पत्रकार संघ के नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दिया। साथ ही उपस्थित सदस्यों से कहा कि आप विधि अनुसार पंजीकृत संगठन के सदस्य हैं फलस्वरूप समिति के नियमों को आत्मसात कर समाज के प्रति अपने महती दायित्व का निर्वहन करते हुए आम जन की आवाज बन कर राष्ट्र विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। आज स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित जिला पत्रकार संघ की बैठक में सर्वप्रथम नवीन सदस्यों को सदस्यता प्रदान किया गया पश्चात नवीन जिला सक्ती गठन के बाद जिला समिति के पुनर्गठन की आवश्यकता प्रतीत होने से गठन प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा संरक्षक चितरंजय पटेल को प्रक्रिया के लिए अधिकृत करने के साथ ही उनके आग्रह पर सभी ने सर्व सम्मति से पदाधिकारियों के चयन पर सहमति जताई। तब समिति के पुनर्गठन करते हुए तपेश शर्मा को अध्यक्ष, महेंद्र बरेठ सचिव, रामअवतार साहू,लाला उपाध्याय व शरद जायसवाल को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सुदेश शर्मा, सह सचिव नितिन शुक्ला,  राम कुमार मनहर बनाए गए। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में योम लहरे, राकेश साहू, उमेश साहू, करन अजगले, विजय धीरहे, रमेश कुमार, बसंत कुमार, देवेंद्र निराला, साध राम मनहर, प्रकाश चंद अग्रवाल को शामिल किया गया। समिति के पुनर्गठन उपरांत सभी ने प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही अध्यक्ष व पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर भेंट हेतु समय सुनिश्चित करें ताकि संघ के सभी सदस्य राजधानी जाकर मुख्यमंत्री को प्रत्यक्ष धन्यवाद देकर जिले में संघ के कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जावे। एक लंबे अंतराल के बाद संघ के पुनर्गठन से सदस्यों में खुशी के साथ उत्साह नजर आया तथा सबने उम्मीद किया कि सरक्षक चितरंजय पटेल के मार्गदर्शन व अध्यक्ष तपेश शर्मा के नेतृत्व में संघ सगठन के गतिविधियों के साथ ही सामाजिक सरोकारों के लिए भी प्रयत्नशील रहेगा।

ग्रामीण बैंक का खाता खोला जाता है

Related Posts:

  • जन्म, मृत्यु की जानकारी
    जन्म, मृत्यु की जानकारी
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • 5ac8e341-97c0-47bb-9408-945e0cbb9af0
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग के विश्व…
  • e1df1c19-a806-40ea-83db-8d81af559cec
    जिला पत्रकार संघ का दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in