• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देश भर में कल दिया जाएगा ज्ञापन…

भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनर्स्थापन का आगाज है यह अभियान … अधिवक्ता चितरंजय


  • देश में गोवंश के सेवा, संरक्षण और सम्मान को लेकर “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी जन-अभियान आयोजित किया गया है, इस आशय की चर्चा करते हुए मां भुनेश्वरी देवी गौशाला (गतौरा) के संस्थापक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस दिन आम नागरिक और गो-प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के तहसील, ब्लॉक और अनुविभाग कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन देंगे।
    इस संबंध में अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शांतिपूर्ण ढंग से संवैधानिक दायरे में राष्ट्रीय स्तर पर गौ वंश के संरक्षण, सुरक्षा सम्मान सुनिश्चित करने सख्त कानून बनाने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। यह आयोजन सिर्फ धार्मिक भावनाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनर्स्थापन कार्य से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत प्रमुख मांगों में गौ सेवा के हितार्थ पृथक मंत्रालय की स्थापना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना तथा गोमाता को “राष्ट्र माता” या “राष्ट्रीय धरोहर” घोषित किए जाने के साथ ही गोचर भूमि और चारा सुरक्षा नीति लागू करने, पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान आकृष्ट गया है।
    विदित हो कि अभियान के नाम पर किसी भी तरह का दान या चंदा लेना स्पष्ट रूप से वर्जित है बल्कि इस अभियान में व्यक्तिश: उपस्थिति और सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया जा रहा है। अब यह बात अहम होगा कि यह अभियान सरकार के समक्ष गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कितना सफल होगा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-23 at 08.16.44_93a46347
    मां भुनेश्वरी देवी गौशाला, गतौरा में गोवर्धन पूजा आयोजित…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सक्ती पुलिस व गौसेवा समिति की सराहनीय पहल
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सक्ती पुलिस व गौसेवा…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in