• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सक्ती पुलिस व गौसेवा समिति की सराहनीय पहल

रात्रि में सड़क पर बैठे गोवंश की दृश्यता बढ़ाने हेतु लगाई गई रेडियम पट्टियाँ

सक्ति: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को सक्ती पुलिस और गौसेवा समिति सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क पर बैठे गोवंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। इस अभियान के अंतर्गत रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने हेतु नगर क्षेत्र में विचरण करने वाले गोवंश को रेडियम पट्टियाँ पहनाई गईं।

इस अभिनव पहल के माध्यम से रात्रि के अंधेरे में वाहन चालकों को दूर से ही गोवंश दिखाई देंगे, जिससे वे सतर्क रह सकेंगे और समय रहते दुर्घटना से बचाव संभव हो सकेगा। रेडियम पट्टियाँ लगाने से गोवंश की दृश्यता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे न केवल गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान-माल की भी रक्षा की जा सकेगी।

सक्ति पुलिस द्वारा जनसुरक्षा और पशु कल्याण के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

सक्ति पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे इस जागरूकता अभियान में सहयोग करें और गोवंश व सड़क सुरक्षा के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।
गौवंश की रक्षा कार्य में यातायात सक्ती पुलिस से निरीक्षक कमल किशोर महतो प्रधानरक्षक संदीप साहू आरक्षक डिलेश्वर साहू आरक्षक रघुराज आरक्षक शिव सेमिल एवं गौवसेवा समिति का विशेष योगदान रहा

सादर,
सक्ति पुलिस
जिला सक्ती, छत्तीसगढ़

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • 639348ec-2c31-4932-b2b4-c8cffa5b4f9c
    यातायात पुलिस जांजगीर के सराहनीय पहल आम रोड म घुमने…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in