• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मां भुनेश्वरी देवी गौशाला, गतौरा में गोवर्धन पूजा आयोजित…

आज मां भुनेश्वरी देवी गौशाला,गतौरा में गौ पूजन के साथ गोवर्धन पर्व गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम अभ्यागतों के द्वारा गोबर से बनाए गए गौरी गणेश के साथ श्री कृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की पारंपरिक पूजा की गई पश्चात गौ माता का तिलक_ चंदन_ पुष्प के साथ पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद मिष्ठान खिलाया गया।
पश्चात मंचीय कार्यक्रम में गौशाला संचालन समिति की ओर से उपस्थित मंचासिन अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत करते हुए शाल श्रीफल भेंट किया गया
इस अवसर पर जिला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान परिवेश में गौ माता की घर वापसी एक बड़ी चुनौती है फिर भी हम गौ माता की कृपा और आप सबके सहयोग से गाय का संरक्षण और संवर्धन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तो वहीं उप संचालक (पशुधन) डॉ बी पी सोनी ने तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर जिले में करीब एक करोड़ गौ वंश है जिसमें मात्र २५ लाख दुधारु होने से घरों में आबाद है शेष ७५ लाख गौवंश लाभहीन होने से दरदर सड़कों पर भटकते नजर आते हैं जिनके घर वापसी विभाग के लिए चिंता का विषय है जिस पर गंभीरता से प्रयास वक्त की मांग है। गौशाला के संचालक रमाकांत पांडेय ने स्वागत संबोधन में अभ्यागतों का अभिनंदन करते हुए बताया कि स्वर्गीय माताश्री भुनेश्वरी देवी के नाम पर मिली भूमि पर गौशाला निर्माण की प्रेरणा अधिवक्ता चितरंजय पटेल से मिली, तब २०१२ से वरिष्ठ शुभचिंतकों और परिजनों के मार्गदर्शन में यह गौशाला लगातार संचालित है जिसके लिए पशुधन विभाग के अधिकारीकर्मचारियों का सतत मार्गदर्शन व सहयोग गौशाला संचालन में मेरा संबल साबित हुआ है।
डॉ आर के गुप्ता ने कार्यक्रम में आभार उद्बोधन करते हुए कहा कि हम गौशाला संचालन से ही गायों के संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं इसके लिए समाज का समन्वित प्रयास जरूरी है।
इन पलों में छत्तीसगढ़ भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान के प्रदेश संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि गौ माता को उनके देहरी पर वापस पहुंचाने के लिए सामाजिक जागरुकता ही सशक्त एवं सफल माध्यम है क्योंकि गौ उत्पाद दूध(पोषण), मूत्र(औषधि) और गोबर (उर्वरक) के रुप में आज भी हर व्यक्ति के लिए लाभदायक और आय का साधन है जिसे जान कर दुधारू गायों को उपयोगी और आय का साधन मानकर अपनाने वाले लोग भी हर गौवंश के महत्व को आत्मसात कर अपने घरों में जगह देने स्वस्फूर्त तैयार हों।
इस अवसर पर अभ्यागतों के रूप में जिला गौ सेवा समिति के सदस्य इतवारी धीवर, महेश सिंह ठाकुर के साथ ही गौशाला संचालन समिति के सदस्य, पशुधन विभाग के कर्मचारी धनंजय पटेल, कृष्णा यादव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 15.06.28_de9e04af
    प्रभु श्री कृष्ण ने दिखाया प्रकृति का महत्व अग्रवाल…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 10.23.19_a879467b
    प्रभु श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत पूजा एवं अंनकूट…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in