• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने की निवेशकों को पूरी राशि लौटाने की मांग

चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना

लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने की निवेशकों को पूरी राशि लौटाने की मांग

विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को लुभा रही कांग्रेस- AAP

छत्तीसगढ़िया भाईयों की संपूर्ण गाढ़ी कमाई हो वापस- जीवन लाल साहू, जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाला बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत- साहू

पांच साल में 6 हजार करोड़ में से महज 40 करोड़ रुपये की ही हुई वापसी – साहू

आम आदमी पार्टी ने गुरूवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा चिटफंड निवेशकों को राहत स्वरूप राशि वितरण को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। “आप” लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगी गई पूरी रकम दिलाने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी विस चुनाव के मद्देनजर निवेशकों को अल्प राशि वितरण कर चुनावी गेम खेल रही है।
विन्धेश राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को चिटफंड कंपनियों के निवेशकों के 4 करोड़ रुपये वापस किए हैं, जो कि बहुत ही कम है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि खुद मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ चिट फंड घोटाले में 6 हजार करोड़ रुपये की घोटाले की स्वीकारोक्ति है। वहीं इस मामले में पिछले 5 सालों में महज 37 करोड़ रूपये ही निवेशकों को मिल पाए हैं।

जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में निवेशकों को उनका संपूर्ण धन वापस दिलाने का वादा किया था। जबकि इस संबंध में अब तक समुचित कार्रवाई नहीं की गई है और सरकार ने अभी तक ठगी का शिकार हुए लोगों का पूरा पैसा वापस नहीं किया है। साथ ही मौके पर बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान फर्जी चिटफंड कंपनियों ने लोगों को ठगा था। जबकि फर्जी कंपनियों को कांग्रेस सरकार में ज्यादा शह मिला।

जीवन लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों में लाखों निवेशकों के अरबो रुपये फंसे हुए हैं। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा खुले तौर 6 हजार करोड़ रूपये की घोटाले की बात कही गई है। फर्जी कंपनियों के प्रलोभन में छत्तीसगढ़ के लोगों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी। कईयों ने खेत, जेवर आदि बेच कर इसमें निवेश किया। जो अब भी अपने पैसों की आस लगाए बैठे हैं। यह छत्तीसगढ़ का एक बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करके दोषियों पर सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर, जिलाध्यक्ष सक्ती जीवन लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, जिला महामंत्री भरत लाल साहू, कार्यक्रम प्रभारी विनोद चौहान, जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दादूराम मनहर सहित देवेन्द्र चन्द्रा ब्लॉक अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद चन्द्रा, मोहन सारथी, आप नेता चंदन धीवर उपस्थित थे।

Related Posts:

  • नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया
    नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए…
  • WhatsApp Image 2025-07-15 at 09.58.25_bbb4e64c
    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का…
  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय
    शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज…
  • 90270165-3c2c-485a-be99-e71f5c1199a6
    चिटफंड म ठगी होय निवेशक मन रैली निकाल के जैजैपुर आऊ…
  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.43.27_3244a2e0
    👉 धोखाधड़ी कर चिटफंड कंपनियों के द्वारा रकम दुगुना…
  • 02-41
    छत्तीसगढ़ चावल घोटाला के जांच अब CBI करही , विष्णु…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in