• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

घर की छत बनी SUV की पार्किंग, स्कॉर्पियो को देख लोग हैरान

कार चोरी होने का डर हो तो आप क्या करेंगे? गाड़ी में अलार्म लगवाएंगे, सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे या फिर उसे किसी सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करेंगे. लेकिन बिहार के एक शख्स ने जो किया, उसे देखकर आप भी कहेंगे-भाई ने तो हद ही कर दी. रिपोर्टों के मुताबिक, स्कॉर्पियो का मालिक काम के सिलसिले में विदेश जाने की तैयारी कर रहा था. ऐसे में उसे चिंता थी कि उसके पीछे घर के बाहर खड़ी गाड़ी सुरक्षित रहेगी या नहीं. बस फिर क्या था, उसने ऐसा इंतजाम किया जिसे देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए. गाड़ी को नीचे पार्क करने के बजाय सीधे घर की छत पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई.

गाड़ी के मालिक ने क्रेन मंगाई गई और महिंद्रा स्कॉर्पियो को उसके सहारे ऊपर उठाया गया. वायरल वीडियो में कर्मचारी काफी सावधानी से गाड़ी को मकान की छत की तरफ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सबसे हैरान करने वाला नजारा तब दिखाई देता है जब पूरी की पूरी एसयूवी क्रेन के सहारे हवा में होती है. नीचे खड़े लोग इस पूरे काम को देखते नजर आते हैं. गाड़ी को धीरे-धीरे ऊपर ले जाकर छत पर उतारा जाता है. यानी जिस जगह पर आमतौर पर लोग कपड़े सुखाते हैं, सामान रखते हैं या खाली जगह छोड़ते हैं, वहां अब एक पूरी एसयूवी खड़ी दिखाई दे रही है. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कुछ लोग इस जुगाड़ को देखकर हंस रहे हैं तो कुछ का कहना है कि गाड़ी बचाने के लिए मालिक ने सच में अनोखा तरीका खोज निकाला

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मालिक ने अपनी गाड़ी को चोरी से बचाने के लिए यह कदम उठाया. हालांकि, इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो बिहार में ही बनाया गया है और इसमें दिखाई दे रहा शख्स वास्तव में गाड़ी का मालिक है. रिपोर्ट में यह भी साफ नहीं है कि स्कॉर्पियो को छत पर कितने समय तक रखा जाएगा और उसे दोबारा नीचे कैसे उतारा जाएगा. जहां कुछ लोग इस अनोखे इंतजाम को देखकर मजे ले रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसकी सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं. दरअसल, स्कॉर्पियो जैसी बड़ी एसयूवी का वजन काफी होता है. ऐसे में किसी मकान की छत पर इतनी भारी गाड़ी खड़ी करने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि छत और पूरा ढांचा उसका वजन सहने के लिए सक्षम है या नहीं. क्रेन से गाड़ी को ऊपर उठाना भी सामान्य काम नहीं है. इसके लिए सही मशीन, ट्रेंड वर्कर और सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे ‘गजब का जुगाड़’ बता रहे हैं तो कुछ पूछ रहे हैं कि अगर गाड़ी छत पर पहुंच गई तो उसे वापस नीचे कौन और कैसे उतारेगा. हालांकि, इस वीडियो की वजह सिर्फ कार नहीं, बल्कि उसे पार्क करने का तरीका है. आमतौर पर लोग कार को गैराज, सड़क किनारे या पार्किंग में खड़ा करते हैं, लेकिन यहां मालिक ने अपनी स्कॉर्पियो को सीधे घर की छत को ही पार्किंग बना दिया.

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर यही दावा सामने आया है कि विदेश जाने से पहले मालिक अपनी गाड़ी को चोरी से बचाना चाहता था. दावा कितना सही है और यह वीडियो आखिर बिहार की किस जगह का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन स्कॉर्पियो को क्रेन से छत पर चढ़ने का नजारा इंटरनेट पर लोगों को खूब हैरान कर रहा है.

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • थाना चांपा क्षेत्र के मंदिर के पुजारी मनके मंदिरों म चोरी के बढ़ते अपराध के रोकथाम करे बर बैठक होइस
    थाना चांपा क्षेत्र के मंदिर के पुजारी मनके मंदिरों म…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in