• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अन्य जमीन को बताकर धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखो रूपया का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता


आरोपी जगदीश कश्यप उम्र 41 साल निवासी मुनूंद थाना जांजगीर

⏺️ आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी बंटवारा रकम से खरीदी गई हुंडई कार को किया गया बरामद

⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 420,34,120 (बी) भा.द.वि.के तहत कार्यवाही कर भेजा गयासके न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺️ प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में किया था। जमीन को देखने गये तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखाये व बोले कि 01 BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात बोले जिसका कुल 9,00,000/ रूपये में सौदा तय हो चुका था जिसका दिनांक 30.06.2022 को रजिस्ट्री कराया। प्रार्थी मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके साथी के द्वारा बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2.74,000/- खाता में जमा कराया था। जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000/ रूपया का प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम प्रार्थी के जानकारी बिना डलवा दिये थे और आरोपियों द्वारा रकम को आहरण कर लिया गया था।

⏩प्रार्थी द्वारा आरोपी जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है मकान को बनाकर देंगे बोला था कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पिछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग प्रार्थी को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाये थे। तथा अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किये है माननीय न्यायालय के आदेश पर जांच उपरांत अपराध धारा सदर का पायें जाने आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर अपराध कमांक 768/2024 धार 420.34.120 (बी) भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी नंदलाल व सुरेश महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिले रकम को खर्च करना। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर कर घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 11.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

⏩ प्रकरण के फरार आरोपी जगदीश कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना पर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा धोखाधड़ी का बंटवारा रकम से खरीदी गई हुंडई कार को आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.10.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि रामप्रसाद बघेल, आर. शिवराय सागर, आशुतोष कर्स थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 6670ed27-ade4-430d-b2fc-2ccd12d5cfcd
    अन्य जमीन को बताकर धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखो…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.43.27_3244a2e0
    👉 धोखाधड़ी कर चिटफंड कंपनियों के द्वारा रकम दुगुना…
  • 2b54b401-13ac-44c6-b2c6-27ae446377a2
    लाखों रुपया लेके धोखाधड़ी कारोइया फरार आरोपी ला…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

दिव्या सिन्हा ने जीता स्वर्ण पदक

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in