• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

लाखों रुपया लेके धोखाधड़ी कारोइया फरार आरोपी ला पकड़े म थाना जांजगीर पुलिस ला मिलीस सफलता

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 02.02.2025 लंबे समय से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर ग्रामीणों को रकम जमा करने पर कंपनी द्वारा दुगुना, तीन गुना राशि देगा कि गई थी लाखों रुपए का धोखाधड़ी

आरोपियों द्वारा अपने आप को चिटफंड कंपनी सर्व मंगला प्रॉपर्टीज इंडिया लिमिटेड कोरबा का एजेंट बताकर करता था लोगो को धोखाधड़ी

आरोपी के विरुद्ध धारा 420,409,34 भादवि एवं 4,3,5 चिटफंड अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2011 में आरोपी एवं उनके अन्य साथियों द्वारा अपने आप को चिटफण्ड कंपनी सर्वमंगला प्रापर्टिज इंडिया लिमिटेड कोरबा का डायरेक्टर, एजेंट बताकर प्रार्थी महेन्द्र कुमार तिवारी निवासी खोखरा एवं अन्य ग्रामीणों के घर गये और उनको बोला कि कंपनी में रकम जमा करोगे तो कंपनी जमा रकम का दो गुना तीन गुना राशि देगा कहकर बोले तब उनके झांसे में आकर प्रार्थी द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के नाम से कंपनी में 899750/रु. जमा किया था। इसी प्रकार अन्य ग्रामीणों द्वारा अलग अलग जुमला 509060/रुपया जमा किया गया था। ग्रामीणों द्वारा अपने जमा किए पैसा को वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा बोला की कंपनी बंद हो गया है, कंपनी जमीन खरीदा है, बिक्री पश्चात पैसा वापस मिल जाएगा कहकर बोलते रहा लेकिन ग्रामीणों का पैसा वापस नहीं किया की रिपोर्ट पर कंपनी के डायरेक्ट सहित एजेंट के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 685/2015 धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। आरोपी डायरेक्टर रामकिशन चौहान उम्र 36 साल निवासी मानिकपुरी SECL कालोनी कोरबा जिला कोरबा जो घटना घटित कर फरार था जिसकी थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी।

⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी को पकड़ा जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी डायरेक्टर रामकिशन चौहान उम्र 36 साल निवासी मानिकपुरी SECL कालोनी कोरबा जिला कोरबा धोखाधड़ी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.43.27_3244a2e0
    👉 धोखाधड़ी कर चिटफंड कंपनियों के द्वारा रकम दुगुना…
  • b899dc7e-d456-424c-bf32-3691ea2c141b
    फ्लोरा मैक्स कंपनी के 03 आरोपियों को पकड़ने में…
  • नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया
    नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए…
  • 🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
    🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने…
  • शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली राशि में पात्रता से अधिक की राशि 72,27,690 रुपये फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता
    शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in