संवाददाता
राम कुमार मनहर
मोबाईल नंबर 9977109155
सक्ती 03 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज बस्ती बाराद्वार का निरीक्षण करते हुए राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य भी किया। उन्होंने बस्ती बाराद्वार के एक घर में जाकर परिवारों की विस्तृत जानकारी ली जैसे- परिवार का मुखिया, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची एवं उनके आवास की स्थिति, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, घर कच्चे या पक्के मकान,धान का विक्रय, किसान पंजीयन, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि की जानकारी, परिवार की वार्षिक आय, सिंचाई के साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, परिवार के सदस्यों को कौशल प्रशिक्षण, उज्जवला गैस कनेक्शन, कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी इत्यादि की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। सर्वेक्षण टीम के द्वारा जिले के सभी विकास खंड के गाँवो में सर्वे कार्य गंभीरता से किया जा रहा है।
कलेक्टर ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
सक्ती, 03 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पेंड्री में बन रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया उन्होंने लमना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सरोवर के चारों ओर प्लांटेशन एवम उद्यानिकी पौधे आम, अमरूद आदि लगाने, सरोवर में पचरी, पिचिंग का कार्य, सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग तथा प्रकाश के हाई लाइट लगाने के निर्देश दिए , अमृत सरोवर से जल संरक्षण और जल संचयन के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और इस अवसर पर जैजैपुर सीईओ वर्षा रानी, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, सीईएचओ डॉ. सूरज सिंह राठौर, जैजैपुर बीएमओ शशि प्रभा बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे















