• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश, तथा कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

सक्ती ,19 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज अपने सभा कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में आने वाले लोगों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव जल्द से जल्द निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनदर्शन में जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कचन्दा निवासी धनश्याम चंद्रा पिता छबि लाल ने खसरा नं. 1600/2 को खाताधारक के नाम पर आनलाइन करने के संबंध में आज जनदर्शन पहुंचे, मालखरौदा तहसील के अंतर्गत आने ग्राम मुक्ता निवासी रत्ना गबेल ने परिवार पेंशन सुधार कर भुगतान करने के सम्बन्ध में पहुंचे, डभरा विकासखण्ड के ग्राम सराईपाली निवासी श्रीमती लछन राठिया पति छत्रपाल ने आवेदिका को वृद्धा पेंशन राशि एवं प्रधानमंत्री आवास दिलाने जाने के सम्बन्ध में पहुंचे, सक्ती विकासखण्ड के ग्राम सकरेली (ब) निवासी सरोजनी बंजारे पिता मूलचंद जांगड़े ने उचित मार्ग दर्शन देने तथा उपाय बनाने के सम्बन्ध में पहुंचे, रतन चौहान पिता दलसाय चौहान ग्राम बंधुवा तालाब के पास कोरबा रोड़ सक्ती ने भूमि स्वामी देने के सम्बन्ध में पहुंचे, जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरीमठ निवासी गुरबारी बाई ने एपीएल राशन कार्ड करने के सम्बन्ध में पहुंचे, जैजैपुर तहसील अंतर्गत ग्राम करही निवासी दिलबाई ने राशन कार्ड से नाम कटवाने के सम्बन्ध में पहुंचे, अडभार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम नवरंगपुर निवासी प्रीतराम पटेल ने भूमि सीमांकन के सम्बन्ध में पहुंचे, वही जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डोमाडीह के सरपंच ने ग्राम पंचायत डोमाडीह के कोटवार के खिलाफ आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं करने के संबंध में आज जनदर्शन में पहुंचे हुए थे। इसी प्रकार आज जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती पन्ना द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

सक्ती, 19 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक में समय सीमा पत्रकों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय-सीमा के पूर्व सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए। वही बेरोजगारी भत्ता आवेदन भी अधिक से अधिक पात्र युवक-युवतियों के लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगामी निर्वाचन को देखते हुए मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली ,पानी रैंप अभी से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति का फोटो पोर्टल पर अपलोड करें। बैठक में पोलिंग पर्सनल सिस्टम में एंट्री करने के तरीके बताए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया को समय-सीमा के साथ प्राथमिकता और गंभीरता के साथ करें। साथ ही कलेक्टर पन्ना ने राजस्व अधिकारियों से समय-सीमा के लंबित आवेदनों का निर्धारित समय में निराकृत करने के निर्देश दिए और अविवादित, नामांतरण आदि के प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में ही निराकृत करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को प्राथमिकता से राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग पशुधन विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीएम, सभी एसडीएम, और जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Related Posts:

  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in